अशोक गुप्ता की बेटी शिवानी की शादी की रस्म अदायगी के दौरान मौत, पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ बरेली ब्यूरो चीफ

बरेली:- बरेली के बिहारीपुर की रहने वाले शिवानी ने भी बहुत सारे सपने संजोए थे लेकिन इससे पहले कि एक नई जिंदगी की शुरुआत करके इन सपनों को वो आकार देती। वह खुद मौत की नींद सो गई। शिवानी के घर वालों ने मौत के लिए उसके ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया है। शिवानी की शादी 25 नवंबर को हुई थी। शादी के बाद रस्म अदायगी के दौरान उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शिवानी के पति समेत चार आरोपितों को खिलाफ मुुकदमा दर्ज किया है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट न होने से विसरा प्रिजर्व किया गया है।

बरेली के मुहल्ला बिहारीपुर के रहने वाले अशोक गुप्ता की पुत्री शिवानी की शादी बदायूं के चौधरी सराय निवासी सुभाष साहू से तय हुई थी। बीती 25 नवंबर को साहू धर्मशाला में दोनों की शादी हुई। इसके बाद गुरुवार को दुल्हन विदा होकर ससुराल पहुंची। शुक्रवार को जब शादी के बाद रश्म अदायगी शुरु हुई तो दुल्हन की हालत बिगड़ गई और संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मायके वाले मौके पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। पुलिस ने किसी तरह से दुल्हन के घर वालों को समझाया और मृतका के पति और ससुर को हिरासत में ले लिया। इसके बाद मृतका का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। इसलिए विसरा प्रिजर्व कर लिया गया है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृतका के पिता ने पति, ससुर, सास और देवर के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मृतका के घर वालों का आरोप है कि उन्होंने शिवानी की शादी में 15 लाख रुपये खर्च किए थे। इससे भी ससुराल के लोग संतुष्ट नहीं थे। उनकी बेटी ने फोन पर बताया था कि उसके ससुराल वाले पांच लाख रुपये की डिमांड और कर रहे हैं। इसी के चलते बेटी को उसके ससुराल वालों ने जान से मार दिया। उनका आरोप है कि उनको फोन पर बताया गया था कि बेटी बीमार है लेकिन जब वह यहां पहुंचे तो बेटी मृत थी। 

पुलिस का क्या है कहना  

  पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नही हुई है। इसलिए विसरा प्रिजर्व किया गया है। मृतका के पिता ने पांच लाख रुपये दहेज में न देने पर जान से मारने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता की तहरीर पर मृतका के पति, ससुर, सास और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
- विनोद चाहर, एसएचओ, सदर कोतवाली, बदायूं 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.