बरेली के एसएसपी बंधे शादी के बंधन में, जानिए कौन हैं उनकी पत्नी

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ बरेली समाचार

 बरेली:-  बरेली के एसएसपी रोहित सिंह सजवाण सोमवार को परिणय सूत्र बंधन में बंध गए। उनकी जीवन संगिनी डॉ. अदिति उत्तरकाशी में वरसाली के ग्राम बसुंगा की रहने वाली हैं। पेशे से एमबीबीएस एमडी डॉक्टर अदिति के साथ एसएसपी रोहित सिंह ने सोमवार को देहरादून के नाइन रिजॉर्ट में सात फेरे लिए। रोहित सिंह सजवाण के पिता राजेंद्र सिंह सजवाण व उनकी पत्नी डॉ. अदिति के पिता जय वीर सिंह बिष्ट समेत सगे संबंधियों ने उन्हें आशीर्वाद देकर उनके सुखद जीवन की कामना की।
रोहित सिंह सजवाण को बरेली में दूसरी बार तैनाती मिली है। इससे पहले वह बतौर एसपी सिटी शहर की कमान को संभाल चुके हैं। एसएसपी रोहित सिंह 2013 बैच के आइपीएस हैं। उनके पिता राजेंद्र सिंह सजवाण उत्तराखंड के नई टिहरी जिले में उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। तीन भाइयों में सबसे बड़े रोहित सिंह की स्कूली शिक्षा नैनीताल के सरस्वती विहार स्कूल में हुई। उन्होंने 2009 में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन शाखा से 2009 में बीटेक पूरा किया। इसके बाद उनका परमाणु ऊर्जा आयोग के अधीन भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में चयन हुआ। वह ग्रुप ए वैज्ञानिक रहे। इसके बाद वह पुलिस सेवा में आ गए।  अब उन्होंने जीवन साथी के रूप में डॉक्टर संगिनी चुनी है। देहरादून में उनकी शादी में शामिल होने के लिए बरेली से कई उद्यमी, व्यापारी और प्रतिष्ठित लोग देहरादून पहुंचे।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.