![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/01_12_2020-cantrol_room_21119027_161733771.jpg)
RGA न्यूज़ मेरठ समाचार
मेरठ:- Meerut MLC Chunav 2020 Voting उत्तर प्रदेश विधान परिषद मेरठ खंड शिक्षक सीट पर हुए नौ जिलों के चुनाव में शाम पांच बजे तक 62.60 फीसद मतदान हुआ है। जबकि स्नातक सीट पर 42.86 फीसद मतदान हुआ है। मतदान शाम 5 बजे तक चला।
नौ जिलों में शाम पांच बजे तक हुए मतदान में शिक्षक सीट पर सबसे अधिक शामली में 70.92 फीसद मतदान हुआ है। जबकि स्नातक सीट के लिए भी शामली जिले में सबसे अधिक 55.71 फीसद मतदान हुआ है। मेरठ कलक्ट्रेट में बने कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार मेरठ जिले में शाम पांच बजे तक शिक्षक सीट पर 66.39 व स्नातक सीट पर 43.63 फीसद मतदान हुआ है।
शाम पांच बजे तक मतदान फीसद
जिला स्नातक शिक्षक
सहारनपुर 40.97 67.68
मुजफ्फरनगर 47.06 59.41
शामली 55.71 70.92
मेरठ 43.63 66.39
बागपत 41.10 69.51
गाजियाबाद 35.35 45.24
हापुड़ 41.80 69.17
बुलंदशहर 44.93 65.04
गौतमबुद्भनगर 35.27 50.11
कुल 42.86 62.60
इसके साथ ही गढ़ रोड स्थित डा. अंबेडकर डिग्री कॉलेज में बने बूथ पर भी मतदान तेज गति से चल रहा है। राजकीज इंटर कॉलेज में बने बूथ पर एमएलसी डॉ सरोजिनी अग्रवाल ने दोपहर में आकर अपना वोट किया। उत्तर प्रदेश विधान परिषद मेरठ खंड शिक्षक व स्नातक सीट के लिए मंगलवार को सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ था। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। चुनाव में मेरठ जिले के साथ ही मेरठ व सहारनपुर मंडल के कुल 9 जिलों मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, हापुड़, शामली, मुजफ्फरनगर व सहारनपुर में मतदान के कुल 9 घंटों में 45 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।
कुल 107 मतदेय स्थल
मेरठ खंड शिक्षक व स्नातक चुनाव के लिए मेरठ जिले में कुल 107 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जिसमें शिक्षक चुनाव के लिए 30 व स्नातक सीट के लिए कुल 77 मतदेय स्थल हैं। शिक्षक सीट पर कुल 15 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। जबकि स्नातक सीट पर कुल 30 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हुआ है। साथ ही शाम 5 बजे तक चलेगा। हर 2 घंटे बाद मतदान प्रतिशत की जानकारी मिलेगी।