डेढ़ किलो सोने के साथ महाराष्ट्र के तस्कर सिलीगुड़ी में गिरफ्तार

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ पश्चिम बंगाल सिलीगुड़ी समाचार

 सिलीगुड़ी :- गुप्त जानकारी के आधार पर खुफिया राजस्व निदेशालय (डीआरआई) की सिलीगुड़ी टीम ने करीब डेढ़ किलो सोने के साथ दो आरोपित तस्करों गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से सोने के दो बार बरामद हुए हैं। दोनों आरोपितों को डीआरआई ने मंगलवार सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया। डीआरआई पक्ष के वकील ने आरोपितों के रिमांड की अर्जी अदालत में दाखिल किया है। 

सिलीगुड़ी जंक्शन निजी बस स्टैंड इलाके में दोनों की तलाशी 

गुप्त जानकारी के आधार पर बीते सोमवार की देरशाम डीआरआई ने सिलीगुड़ी जंक्शन निजी बस स्टैंड इलाके में घात लगाकर दो संदिग्ध युवकों की तलाशी ली। आरोपितों के बैग से 2 सोने के बार बरामद हुए। इसके बाद डीआरआई ने दोनों को गिरफ्तार कर हाकिमपाड़ा डीआरआई कार्यालय ले आई।

बाजार कीमत 73 लाख 55 हज़ार 336 रुपये आंकी गई है

आरोपितों के नाम रेहान अब्दुल्लाह शेख (27) और शहनाज़ अब्दुल्लाह शेख (18) बताया गया है। दोनों के पास से बरामद सोने के बार का वजन 715 ग्राम और 781 ग्राम कुल 1 किलो 495 ग्राम बताया गया है। जिसकी बाजार कीमत 73 लाख 55 हज़ार 336 रुपये आंकी गई है। 

विदेशी सोना इंडो-म्यांमार सीमांत से भारत मे प्रवेश कराया

अदालत सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपित महाराष्ट्र के ठाणे जिला अंतर्गत मुंब्रा के कौसा इलाके स्थित राशिद कंपाउंड के ग्राउंड फ्लोर 9 नम्बर रूम के निवासी बताये गए हैं। जानकारी के मुताबिक डीआरआई द्वारा जब्त विदेशी सोना इंडो-म्यांमार सीमांत से भारत मे प्रवेश कराया गया। 

बिहार की राजधानी पटना होते महाराष्ट्र जाने की तैयारी में थे

सोने का बार लेकर ये दोनों आरोपित आसाम के रास्ते सिलीगुड़ी पहुंचे। सिलीगुड़ी जंक्शन से नाईट सुपर बस के मार्फत दोनों आरोपित बिहार की राजधानी पटना होते हुए महाराष्ट्र जाने की तैयारी में थे।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.