विधान परिषद की स्नातक सीट पर भाजपा की पांच में से दो पर जीत, एक पर बढ़त

Praveen Upadhayay's picture

भारतीय जनता पार्टी ने स्नातक खंड की भी पांच में से दो सीट पर अपना कब्जा जमा लिया

RGA न्यूज़ लखनऊ उत्तर प्रदेश

लखनऊ:- विधान परिषद में शिक्षक कोटे की छह में से तीन पर कब्जा करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने स्नातक खंड की भी पांच में से दो सीट पर अपना कब्जा जमा लिया है। दो पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की है। स्नातक क्षेत्र के चुनाव में भी शर्मा गुट को तगड़ा झटका लगा है, इसके साथ ही लम्बे समय से काबिज निर्दलीयों का भी पत्ता साफ होता दिखाई दे रहा है। वहीं, लखनऊ में अभी नौंवे राउंड की काउंटिंग जारी हैं। हालांकि, यहां भी भाजपा का ही परचम लहराता दिखाई दे रहा है। 

विधान परिषद में स्नातक खंड की पांच में से दो सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की। भारतीय जनता पार्टी ने आगरा के साथ ही मेरठ में बाजी मारी। वहीं, लखनऊ में मतगणना नौवं राउंड पर पहुंच गई। जिसमें भाजपा आगे लगातार बनी है। उधर, समाजवादी पार्टी ने भाजपा को तगड़ा झटका दिया। समाजवादी पार्टी ने इलाहाबाद-झांसी तथा वाराणसी खंड में जीत दर्ज की।

आगरा में कम हुआ भाजपा की हार का जख्म

ताजनगरी आगरा खंड शिक्षक सीट पर भाजपा की हार के जख्म पर खंड स्नातक सीट की जीत ने मरहम का काम किया है। प्रथम वरीयता के लिए स्नातक सीट पर शुरू हुई मतगणना में तीसरे नंबर पर चल रही भाजपा की सांसे थमी हुई थीं। पांचवें राउंड में पहले नंबर पर आने के बाद पीछे मुड़ कर नहीं देखा। द्वितीय वरीयता का परिणाम शनिवार सुबह आया, जिसमें कमल खिलने की घोषणा हुई। भाजपा के मानवेंद्र प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी से एमएलसी असीम यादव को 6095 वोटों से हराया।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.