![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/05_12_2020-5rktp4_21137700_225953.jpg)
RGA न्यूज़ द्वाराघाट
द्वाराहाट : भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई। तय हुआ कि प्रथम चरण में हर गाव से 10 नई महिलाओं को जोड़ा जाएगा। जिलाध्यक्ष ममता भट्ट ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने की योजना से अवगत कराया। इस दौरान गोविंद पिलख्वाल को उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मिष्ठान भी वितरित किया गया।
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता भट्ट ने यहा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश उन्नति के नए अध्याय जोड़ रहा है। हर नागरिक के लिए योजनाएं बनी हैं। राज्य सरकार द्वारा विकास कायरें को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के निर्बल वर्ग तक पहुंचाना होगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को जन-जन तक पहुंच बनानी होगी। केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए लोगों को जानकारी देनी होगी। पात्रों को योजनाओं का हर हाल में लाभ पहुंचना होगा तभी गरीब और निर्बल वर्ग के उत्थान की सरकार की मंशा धरातल में साकार रूप ले सकेगी। तय हुआ कि मोर्चा को सशक्त बनाने के लिए प्रथम चरण में प्रत्येक गाव से 10 नई महिलाओं को जोड़ा जाएगा। इसके लिए योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिसके बाद अभियान की शुरुआत होगी। कार्यकर्ताओं ने गोविंद पिलख्वाल को राज्यमंत्री का दर्जा दिए जाने पर मिठाई बात मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार जताया। मौके पर बीना चौधरी, जया रौतेला, दीपा पंत, सावित्री भट्ट, दीपा हर्बोला, अंजू, उर्मिला भट्ट, गीता भट्ट विनोद काडपाल, रमेश भट्ट आदि मौजूद रहे।