![Raj Bahadur's picture Raj Bahadur's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-13-1546707786.jpg?itok=_bTDIAhC)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/police_lathi_charge_on_the_supporters_who_are_supporting_8_december_bharat_band_in_bareilly_1607418610.jpg)
RGANEWS
कृषि बिल के विरोध में भारत बंद का समर्थन करने पहुंचे सपाइयों को पुलिस ने जमकर खदेड़ा। बरेली के चौकी चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा पर धरना दे रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया। सपा कार्यकर्ता घायल हो गए। गांधी प्रतिमा के सामने से सपाइयों को उठाकर बस में भर लिया गया। सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। सपाइयों ने भारत बंद के समर्थन में पहले ही गांधी प्रतिमा पर धरना देने का ऐलान कर रखा था।
पुलिस फोर्स सुबह से ही सपा नेताओं के घरों पर तैनात थी। इसके बाद भी जिला अध्यक्ष अगम मौर्या के अगुवाई पर सपाई नारेबाजी करते हुए गांधी प्रतिमा तक पहुंचने में कामयाब हो गए। सपाइयों ने प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसी बीच बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स और सिटी मजिस्ट्रेट पहुंच गए। सपाइयों को जबरन धरने से उठाकर हिरासत में ले लिया गया। धरने से उठने में आनाकानी कर रहे सपाइयों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जिसमें कई सपा कार्यकर्ता घायल हो गए।