Reliance, BP Plc ने एशिया के सबसे गहरे ऑफशोर गैस फील्ड में शुरू किया उत्पादन, जानें इस प्रोजेक्ट से जुड़ी हर जरूरी बात

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ 

RIL 66.67 फीसद की हिस्सेदारी और bp 33.33 हिस्सेदारी के साथ KG D6 का परिचालन करते हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और BP Plc ने शुक्रवार को ब्लॉक KG D6 के आर कलस्टर में शुक्रवार को उत्पादन शुरू करने की घोषणा की। आरआईएल और BP ब्लॉक KG D6 में तीन गहरे गैस प्रोजेक्ट्स -आर क्लस्टर सेटेलाइट क्लस्टर और MJ विकसित कर रहे ह

 रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और BP Plc ने शुक्रवार को ब्लॉक KG D6 के आर कलस्टर में शुक्रवार को उत्पादन शुरू करने की घोषणा की। आरआईएल और BP Plc ब्लॉक KG D6 में तीन गहरे गैस प्रोजेक्ट्स -आर क्लस्टर, सेटेलाइट क्लस्टर और MJ विकसित कर रहे हैं। दोनों कंपनियों ने इस संदर्भ में एक बयान जारी कर यह जानकारी दी है। इस बात की उम्मीद की जा रही है कि इन सभी गैस प्रोजेक्ट्स से 2023 तक भारत की कुल गैस मांग की करीब 15 फीसद तक की पूर्ति हो पाएगी। इन परियोजनाओं के तहत KG D6 ब्लॉक में पहले से मौजूद हब इन्फ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल किया जाएगा। RIL 66.67 फीसद की हिस्सेदारी और BP 33.33 हिस्सेदारी के साथ KG D6 का परिचालन करते हैंं

आर कलस्टर इन तीनों प्रोजेक्ट्स में शुरू होने वाला पहला प्रोजेक्ट है। यह फील्ड KG D6 Control and Riser Platform से 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह एशिया का सबसे गहरा ऑफशोर गैस फील्ड है। 

RIL के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने इस बारे में कहा है कि भारत के ऊर्जा क्षेत्र में यह स्वच्छ और ग्रीन गैस आधारित अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि कृष्णा गोदावरी बेसीन में स्थित डीप वॉटर प्रोजेक्ट से देश की स्वच्छ ऊर्जा से जुड़ी आवश्यकता की पूर्ति होगी। तीन डीप वॉटर प्रोजेक्ट्स में से अभी सिर्फ आर-क्लस्टर से ही उत्पादन की शुरुआत हो पायी है। साल 2021 में इससे प्रतिदिन 1.29 करोड़ स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर गैस के उत्पादन की संभावना है।

मुकेश अंबानी ने BP के साथ अपनी साझेदारी पर गर्व जताया है। उन्होंने कहा कि गैस प्रोजेक्ट को लगातार कमीशन करने की उनकी विशेषज्ञता की वजह से वे सबसे चुनौतीपूर्ण भौगोलिक क्षेत्रों में काम कर पाते हैं। 

RIL ने कहा है कि स्टरलाइट कलस्टर के 2021 में और MJ Project के 2022 में शुरू होने की संभावना है।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.