अकाली दल की कार्यकारिणी घोषित, 21 जून को तय होंगे पद

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज कानपुर 

शिरोमणि अकाली दल अब पूरे प्रदेश में सक्रिय होगी। प्रदेश प्रभारी सरदार कुलदीप सिंह भोगल की संस्तुति पर सरदार सुखबीर सिंह बादल ने कानपुर में 30 सदस्यों की कार्यकारिणी घोषित की है। पत्रकारों से वार्ता में सरदार गुरुदेव सिंह, हरदीप सिंह समेत अन्य ने पत्रकारों को बताया कि कभी केवल अमृतधारी सिख ही इसके सदस्य हो सकते थे। 1990 के बाद से कोई भी इसका सदस्य हो सकता है। अब सभी धर्म के लोगों को इस दल से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि हम गुजरात में भाजपा के साथ हैं। प्रदेश में भाजपा के साथ रहेंगे या नहीं, इसे शीर्ष नेता तय करेंगे। भाजपा में भी मुस्लिम नेता हैं, इसलिए उनके बीच भी अभियान छेड़ेंगे। नगर की 30 सदस्यीय कार्यकारिणी में से 21 जून को लखनऊ में पद तय होंगे। यहां अकाली दल के सभी राष्ट्रीय नेता भाग लेंगे। 

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.