प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी पर हंगामा

Raj Bahadur's picture

RGANews

 गांव लोहार नगला के युवक ने प्रधानमंत्री के खिलाफ फेसबुक पर आमर्यादित टिप्पणी की। टिप्पणी वायरल होने से भाजपाईयों में आक्रोश पैदा हो गया। भाजपाईयों ने मामले की शिकायत थाने में की। 

लोहार नगला के युवक ने प्रधानमंत्री के खिलाफ फेसबुक पर आमर्यादित टिप्पणी की। टिप्पणी वायरल होने से भाजपाईयों में आक्रोश पैदा हो गया। भाजपाईयों ने मामले की शिकायत थाने में की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने गांव में छापा मार कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

लोहार नगला के सिन्टू पाठक ने फेसबुक पर प्रधान मंत्री को लेकर अमर्यादित टिप्पणी कर दी। टिप्पणी वायरल होने से भाजपाईयों में आक्रोश पैदा हो गया। भाजपा नेताओं ने सोमवार को थाने जाकर मामले की शिकायत पुलिस से की। भाजपा के नगर मंत्री कैलाश शर्मा ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ मानहानि एवं आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने गांव में छापा मारकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। नगर मंत्री के साथ थाने जाने वालों में आशीष अग्र्रवाल, अजय सक्सेना, कन्हैया लाल, डॉ. हरदेव गंगवार, प्रेमपाल, दीपक गोयल आदि शामिल हैं। आरोपी अपने को पूर्व विधायक का समर्थक बताता है। आरोपी ने बताया रंजिश में कुछ लोगों ने मामले को तूल दे दिया। एसओ ने बताया भाजपा नेता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

 

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.