राशिफल 13 जूनः राहु के नक्षत्र आर्द्रा में आए बुध, बुधवार ऐसा गुजरेगा

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज राशिफल 

मेष:किसी कार्य या प्रोजेक्ट में सरकार की तरफ से लाभ मिलेगा। आफिस में महत्त्वपूर्ण मुद्दों के सम्बंध में उच्च पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श हो सकता है। ऑफिस के कामकाज से प्रवास हो सकता है। कार्यभार बढ़ेगा। पारिवारिक मामले में गहरी रुचि लेकर सदस्यों के साथ विचार-विमर्श करेंगे।

वृषभ:विदेश से जुड़े विषयों के लिए दिन शुभ रहेगा। व्यापारियों को कारोबार में धन लाभ होगा। नए आयोजन हाथ में ले सकेंगे। लंबी दूरी की यात्रा होगी, तीर्थ यात्रा भी कर सकते हैं। संतानों की प्रगति होगी। गणेशजी स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए कह रहे हैं।

मिथुन:क्रोध पर संयम रखें। अत्यधिक खर्च से आर्थिक तंगी अनुभव कर सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों और ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव या विवाद के प्रसंग हो सकते हैं। ईश्वर की आराधना, जप और आध्यात्मिकता से मन को शांति मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें।

कर्क:आज का दिन सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए लाभदायक साबित होगा। उत्तम आभूषण और वाहन का सुख मिल सकता है। मौजमस्ती और मनोरंजन में आपका समय व्यतीत हो सकता है। विपरीत लिंगीय व्यक्ति के साथ रोमांचक मुलाकात हो सकती है। साझेदारी में लाभ होगा।

सिंह:गणेशजी कहते हैं कि उदासीन वृत्ति और संदेह के बादल का आपके मन पर घिरे होने से मानसिक राहत नहीं अनुभव करेंगे। फिर भी घर में शांति का वातावरण होगा। दैनिक कार्यों में थोड़ा अवरोध आएगा। अधिक परिश्रम करने के बाद अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें।

कन्या:किसी कारण से मन चिंतित रहेगा। पेट में तकलीफ हो सकती है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में कठिनाइयां आने की आशंका है। आकस्मिक धन खर्च हो सकता है। शेयर सट्टा से दूर रहने की गणेशजी सलाह देते हैं। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी।

तुला:आज आप अत्यधिक भावनाशील बनेंगे और उसके कारण मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। माताजी के साथ सम्बंध बिगड़ेंगे अथवा माताजी के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता होगी। यात्रा के लिए वर्तमान समय अनुकूल नहीं है। विवादित विषयों से दूर रहें।

वृश्चिक:आज का दिन कुल मिलाकर अच्छा गुजरेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। भाग्य साथ देगा। विरोधियों का पक्ष कमजोर होगा और प्रिय व्यक्तियों के साथ आपकी मुलाकात होगी। भाई-बंधुओं का व्यवहार आज अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा।

धनु:पारिवारिक वातावरण के कारण आप परेशानी अनुभव कर सकते हैं। निरर्थक धन खर्च हो सकता है। विलंब से कार्य पूर्ण होंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी टालने का प्रयास करना पड़ेगा। दूर बसनेवाले मित्रों और स्नेहीजनों से लाभ मिल सकता है।

मकर:धार्मिक कार्य और पूजा-पाठ में रुचि रहेगी। गृहस्थजीवन में आनंद छाया रहेगा। मित्रों और संबंधियों की तरफ से उपहार मिल सकता है। शारीरिक एवं मानसिक रूप से आनंदित रहेंगे। नौकरी व्यवसाय में भी अनुकूल परिस्थिति रहेगी। दांपत्यजीवन सुखद रहेगा।

कुंभ:गणेशजी आज किसी का जमानती न होने तथा पैसे की लेन-देन न करने की सलाह देते हैं। खर्च में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखें। किसी के साथ गलतफहमी होने से विवाद हो सकता है। क्रोध पर काबू रखें।

मीन:आज आपके लिए लाभदायक दिन है। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में आय वृद्धि होगी। बुजुर्ग वर्ग और मित्रों की तरफ से आपको लाभ होगा। नए मित्र बनेंगे, जिनकी मित्रता भविष्य में लाभदायक साबित होगी। मांगलिक अवसरों में जाना होगा। आकस्मिक धनलाभ होगा।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.