![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/IMG-20210101-WA0025.jpg)
RGA news
बरेली फतेहगंज पश्चिमी _ अखिल भारतीय ब्रह्मणोत्थान महासभा की एक बैठक ब्राइट फ्यूचर एकेडमी फतेहगंज पश्चिमी में आयोजित हुई। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लखनऊ शिक्षक विधायक माननीय उमेश द्विवेदी तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ मंजू शुक्ला के निर्देश तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील शर्मा की संस्तुति पर जिला अध्यक्ष मुनीश मिश्रा ने फतेहगंज पश्चिमी ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक केसी शर्मा को नगर अध्यक्ष तथा लोहार नगला निवासी सिंटू पाठक को ब्लॉक अध्यक्ष घोषित किया है। इस मौके पर मीरगंज विधायक डॉ डीसी वर्मा, दिनेश पांडे,सुनील शर्मा, सौरभ पाठक, गौरव मिश्रा, सुधीर शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, विनीत शर्मा, मुनीश शर्मा, अवधेश पाठक, सतीश शर्मा, मुकेश शर्मा, ब्रजेश पांडे, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सक्सेना, वर्मा,राधेश्याम शर्मा,डॉ सुमित शर्मा,ओमेंद्र चौहान,सुरेंद्र गंगवार,धीरज शर्मा आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।