![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/02_01_2021-shubh-muhurat-october-2021_21229143.jpg)
RGA न्यूज़
Shubh Muhurat October 2021: अक्टूबर महीने में ये हैं विवाह और शुभ कार्यों के मुहूर्त, जानें
Shubh Muhurat October 2021 नए वर्ष का आगाज हो चुका है। नए वर्ष के साथ लोगों की नई उम्मीदों की भी शुरुआत हुई है। पुराने वर्ष यानी 2020 की यादें हम सभी के जहन में कुछ
Shubh Muhurat October 2021: नए वर्ष का आगाज हो चुका है। नए वर्ष के साथ लोगों की नई उम्मीदों की भी शुरुआत हुई है। पुराने वर्ष यानी 2020 की यादें हम सभी के जहन में कुछ अच्छी नहीं रही हैं। लेकिन नए वर्ष में नए उत्साह के साथ हम सभी तैयार हैं। कई लोगों ने 2020 में कई शुभ कार्यों का प्लान किया होगा लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। कोरोना के चलते कई कार्यों को स्थगित कर दिया गया। ऐसे में अब लोग अपने सभी शुभ कार्य 2021 में पूरे करने का प्लान कर रहे होंगे। किसी भी कार्य को अगर शुभ मुहूर्त पर किया जाए तो बेहतर होता है। नए वर्ष के साथ नए मुहूर्तों का भी आगमन हो गया है। हर महीने कोई न कोई शुभ मुहूर्त आता ही है।
जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर के बारे में हम आपको पहले ही बता चुके हैं। जागरण अध्यात्म के इस लेख में हम आपको अक्टूबर महीने के शुभ मुहूर्तों के बारे में बता रहे हैं। तो आइए जानते हैं अक्टूबर 2021 की शुभ तिथियों के बारे में।
अक्टूबर 2021 में ये हैं शुभ मुहूर्त:
अक्टूबर- शुभ कार्यों को निपटाने के लिए अक्टूबर महीने में 1 अक्टूबर, 9 अक्टूबर, 10 अक्टूबर, 12 अक्टूबर, 14 अक्टूबर, 15 अक्टूबर, 18 अक्टूबर, 21 अक्टूबर, 23 अक्टूबर, 25 अक्टूबर और 26 अक्टूबर शुभ तिथियां हैं।
विवाह के शुभ मुहूर्तों की बात करें तो अक्टूबर के महीने में विवाह के लिए कोई भी शुभ तिथि नहीं हैं। आपको इसके लिए किसी और माह में तिथि निकलवानी होगी।
हिंदू धर्म के 16 संस्कारों में से एक है मुंडन। इसके लिए शुभ मुहूर्त देखना बेहद अहम होता है। मुंडन के शुभ मुहर्त की बात करें तो अक्टूबर 2021 में मुंडन के लिए कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है।