RGA न्यूज़
Shubh Muhurat November 2021: नवंबर 2021 में ये हैं विवाह, शुभ कार्य और विवाह की तिथियां
Shubh Muhurat November 2021 नए वर्ष के साथ कई उम्मीदें भी आई हैं। नए वर्ष में नया उत्साह भी लोगों में दिखाया जा रहा है। वर्ष 2020 में हम सभी ने कई शुभ कार्यों को प्लान किया होगा लेकिन 2020 कैसा रहा यह हम सभी जानते हैं
Shubh Muhurat November 2021: नए वर्ष के साथ कई उम्मीदें भी आई हैं। नए वर्ष में नया उत्साह भी लोगों में दिखाया जा रहा है। वर्ष 2020 में हम सभी ने कई शुभ कार्यों को प्लान किया होगा लेकिन 2020 कैसा रहा यह हम सभी जानते हैं। ऐसे में वर्ष 2021 का इंतजार लोगों को काफी समय से था। वर्ष 2020 के चलते कई शुभ कार्यों में रुकावट आ गई थी। किसी भी कार्य को अगर शुभ मुहूर्त पर किया जाए तो बेहतर होता है। नए वर्ष के साथ नए मुहूर्तों का भी आगमन हो गया है। हर महीने कोई न कोई शुभ मुहूर्त आता ही है।
जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर के बारे में हम आपको पहले ही बता चुके हैं। जागरण अध्यात्म के इस लेख में हम आपको नवंबर महीने के शुभ मुहूर्तों के बारे में बता रहे हैं। तो आइए जानते हैं अक्टूबर 2021 की शुभ तिथियों के बारे में।
नवंबर 2021 में ये हैं शुभ तिथियां:
नवंबर महीने में किसी भी शुभ कार्य के लिए 2 नवंबर, 8 नवंबर, 10 नवंबर, 11 नवंबर, 12 नवंबर, 20 नवंबर, 22 नवंबर 23 नवंबर, 24 नवंबर और 26 नवंबर शुभ तिथियां हैं।
विवाह के लिए 3 माह के लंबे अंतराल के बाद नवंबर माह में 7 शुभ दिन हैं। इस माह की 15, 16, 20, 21, 28, 29 और 30 तारीख को विवाह हो सकता है।
मुंडन के लिए नवंबर महीने में 3 नवंबर, 6 नवंबर, 7 नवंबर, 10 नवंबर, 13 नवंबर, 17 नवंबर, 21 नवंबर, 22 नवंबर, 24 नवंबर और 25 नवंबर हैं।