झुग्गी झोपड़ियों में जाकर एक गूंज संस्था ने शिक्षा के लिए प्रेरित किया और बांटे गर्म कपड़े

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ बरेली ब्यूरो चीफ अवधेश शर्मा

मिशन शक्ति द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर की महिलाओं को दी जानकारी

बढ़ती ठंड में  हर रविवार को एक गूंज संस्था अपने मिशन को झुग्गी झोपड़ी में पहुंचकर मिशन शक्ति के अभियान को लगातार गति देने का कार्य संस्था कर रही है संस्था के पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष बंटी ठाकुर के नेतृत्व में नैनीताल रोड इज्जत नगर कृष्णा कॉलोनी के पास रोड किनारे झुग्गी झोपड़ियों मैं निवास करने वाले लोगों से उनकी बेटियों के लिए शिक्षा के लिए प्रेरित कर रहे हैं और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के उद्देश्य को निरंतर जागरूक करने का काम संस्था के पदाधिकारी कर रहे हैं और जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े का वितरण उनके पास जाकर उनकी जरूरत के हिसाब से कर रहे हैं संस्था के प्रदेश अध्यक्ष बंटी ठाकुर ने कहा झुग्गी झोपड़ियों में  निवास करने वाले परिवार के  सदस्यों के साथ  बातचीत कर  उन्हें बच्चों को भिक्षावृत्ति न करने और पढ़ाई के लिए बच्चों को प्रेरित करना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है जरूरतमंद लोगों के पास पहुंच कर गर्म कपड़े वितरण किए और मिशन शक्ति अभियान की जानकारी ज्यादा से ज्यादा बेटियों के पास रहे और हेल्पलाइन नंबर मौजूद रहे जिससे वह अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में संस्था जागरूक कर रही है संस्था की फाउंडर/ सचिव अर्चना सिंह ने कहा संस्था शिक्षा के क्षेत्र में पर्यावरण के क्षेत्र में समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है और करती रहेगी संस्था के जिलाध्यक्ष सुधा सक्सेना ने कहा हम लोग लगातार अभियान को जारी रखेंगे और जरूरतमंद लोगों के पास निरंतर इसी सेवा भाव के साथ जाते रहेंगे और उन्हें पढ़ाई के प्रति जागरूक करेंगे जिला उपाध्यक्ष गीता दोहरे ने कहा सरकार लोगों को जागरूक करने का अभियान निरंतर चला रही है और संस्था भी उसमें निरंतर भागीदारी कर रही है साक्षी शर्मा और गुरप्रीत कौर ने कहा संस्था का यह प्रयास निरंतर जन जन तक पहुंचने वाला है और जरूरतमंद लोगों की मदद भी हो रही है उन्होंने कहां यह देख कर भी खुशी महसूस हुई की संस्था एक जन सेवा का कार्य कर रही है और झुग्गी झोपड़ियों मैं निवास करने वाले जरूरतमंद लोगों के पास पहुंच रही है
अभियान में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष -बंटी ठाकुर, फाउंडर /सचिव- अर्चना सिंह, जिला अध्यक्ष -सुधा सक्सेना , जिला उपाध्यक्ष -गीता दोहरे, साक्षी शर्मा (दिल्ली) गुरप्रीत कौर राजन कुमार , अर्जुन सिंह, जतिन शर्मा मौजूद रहे

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.