![Raj Bahadur's picture Raj Bahadur's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-13-1546707786.jpg?itok=_bTDIAhC)
RGANews
आरएसएस ने प्रशासन के दबाव में फरीदपुर में होने वाले पथ संचलन को स्थगित कर दिया है। प्रशासन के सामने बैकफुट पर आये संघ के पदाधिकारियों ने स्वयं सेवकों के लिये बुलाई गई बसों को भी वापस कर दिया है। पथ संचलन को लेकर आरएसएस की भारी भरकम तैयारियां धरी की धरी रह गईं।
फरीदपुर के फ्यूचर इंस्टीटयूट में आरएसएस ब्रज प्रांत का शिक्षा एवं अभ्यास वर्ग (ओटीसी) चल रहा है। इसमें करीब 550 स्वयं सेवक शिक्षा ले रहे हैं। आरएसएस के पदाधिकारियों ने शनिवार को फरीदपुर के प्रमुख मार्गों से पथ संचलन करने का कार्यक्रम प्रस्तावित किया था। एसडीएम फरीदपुर से पथ संचलन निकालने के लिये अनुमति मांगी गई थी। शनिवार को ईद होने की वजह से एसडीएम महेंद्र कुमार ने पथ संचलन की अनुमति निरस्त कर दी थी। पथ संचलन की अनुमति निरस्त होने के बाद संघ के पदाधिकारियों में काफी गुस्सा था। उन्होंने पहले प्रशासन की अनुमति के बगैर पथ संचलन का निर्णय लिया गया था। आरएसएस पदाधिकारियों ने इसके लिये सांसद और विधायकों को भी आमंत्रित किया गया था। मामले में डीएम वीरेंद्र सिंह ने हस्तक्षेप कर आरएसएस के बड़े पदाधिकारियों से बात की। इसके बाद शनिवार शाम को होने वाले आरएसएस के पथ संचलन को स्थगित कर दिया गया है। एसडीएम महेंद्र कुमार ने बताया कि संघ पदाधिकारियों से वार्ता हो गई है। आरएसएस ने उदारता दिखाते हुये पथ संचलन को स्थगित कर दिया है।