
RGANews
8 यूपी गर्ल्स बटालियन का जीजीआईसी में चल रहे एनसीसी कैंप में गर्ल्स कैडेट्स ने 600 अन्य कैडेट्स के साथ ईद मनाई। बरेली के जीजीआईसी में चल रहे एनसीसी कैंप में 9 गर्ल्स कैडेट ने घर जाने के बजाय ईद का त्यौहार कैंप में ही मनाया।
कैडेट हिबा खान, सीबा नाज, रानी बी, अलीजा, सबीहा, सुभाना खान, सोनम, सिफा खान और सान्या ने काफी उत्साह से त्यौहार मनाया। लेफ्टिनेंट डॉ. वंदना शर्मा ने बताया कि यह नौ गर्ल्स कैडेट अलग अलग परिवेश और पृष्ठ भूमि की है और यहां पर प्रशिक्षण ले रही है। इन कैडेट्स ने कैंप में ही साथी कैडेट और एनसीसी अधिकारियों के साथ ईद का त्यौहार मनाना तय किया और घर नहीं गईं। कैडेट ने बताया कि इस बार की ईद उनके लिए बेहद खास रही। 600 बच्चों के साथ ईद की खुशिया बांटना अच्छा अनुभव रहा।