कमजोर पड़ा मानसून, यूपी-बिहार में अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना​

Raj Bahadur's picture

RGANews

    केरल के तटीय क्षेत्र और मुंबई में समय से पहले पहुंचने के बाद दक्षिण पश्चिम मानसून कमजोर पड़ गया है। ऐसे में अगले छह-सात दिन तक उसके आगे बढ़ने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के शनिवार को जारी पूवार्नुमान में कहा गया है कि मानसून का पैटर्न कमजोर बने रहने के कारण अगले छह-सात दिन तक दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की संभावना नहीं है। अभी मानूसन (पश्चिम से पूर्व) ठाणे और मुंबई, अहमदनगर, बुलधाना, अमरावती, गोंडिया, तितलागढ़, कटक, मिदनापुर, गोअलपारा और बागडोगरा तक पहुंचा है। इस बार मानसून समय से पहले 29 जून को ही केरल तट पर पहुंच गया था। इसके बाद दक्षिण भारत और मुंबई में भारी बारिश हुई। मुंबई में भी यह समय से पहले पहुंचा था। पिछले चार-पांच दिनों में इसकी प्रगति कुछ सुस्त रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 से 16 जून के बीच देश भर में औसतन 72.4 मिलिमीटर बारिश हुई है, जो इसी अवधि के दीघार्वधि औसत (67.1 मिलिमीटर) से आठ प्रतिशत अधिक है। विभाग ने इस साल मानसून के सामान्य रहने और औसत के 97 प्रतिशत बारिश का पूवार्नुमान जताया है। जून से सितंबर तक मानसून का मौसम माना जाता है।  

 

Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.