बूथ अध्यक्ष भाजपा का सबसे बड़ा कार्यकर्ता : राजेशमिश्रा

Raj Bahadur's picture

RGANews

भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने कहा कि बूथ अध्यक्ष भाजपा का सबसे बड़ा कार्यकर्ता है। कहा कि वह कार्यकर्ताओं की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। उनके सम्मान से बढ़कर कुछ नहीं है। उनके सम्मान से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं का काम और सम्मान करना मेरी प्राथमिकता है। बदायूं रोड पर त्रिमूर्ति बारातघर में आयोजित बूथ अध्यक्षों की बैठक में भाजपा विधायक कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता का सम्मान पहले है। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ता जुट जाएं। बूथ से लेकर मंडल तक हर जगह विजय पताका फहरानी है। बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जेके सक्सेना, महामन्त्री दुर्विजय सिंह शाक्य के अलावा पार्टी के मंडल और बूथ अध्यक्ष थे।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.