![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/IMG-20210219-WA0094.jpg)
RGA न्यूज़ संवादाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह
जनपद बरेली _संयुक्त किसान मोर्चा के आवन पर आज किसान एकता संघ ने किसान नेता डॉ रवि नागर के नेतृत्व में रेल रोको आंदोलन के तहत बरेली के किसान बड़ी संख्या में दामोदर स्वरुप पार्क में इकट्ठा हुए। किसानों की संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने दामोदर स्वरुप पाक को चारों तरफ से घेर लिया और जैसे ही पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार किसान रेलवे जंक्शन के लिए निकले वैसे ही पुलिस ने किसान आंदोलनकारियों को बल प्रयोग कर रोक दिया। जिससे नाराज किसान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जंक्शन की तरफ़ बढ़ने लगे।जिससे मुख्य रोड पर पुलिस और किसान नेता डॉ रवि नागर के साथ धक्का मुक्की भी हुई। इसके पश्चात किसान नेता डा रवि नागर को चारों तरफ से पुलिस ने नाकेबंदी कर बल पूर्वक रोक दिया। किसान नेता डा रवि नागर ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस तानाशाही सरकार में अपनी पीडा और अपने दर्द को कहना भी मुश्किल हो गया है हमने पुलिस प्रशासन से काफी अनुरोध किया कि हम जंक्शन पर जाकर यात्रियों को चाय और पानी पिला कर केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों काले कानूनों की हकीकत बता कर समर्थन जुटाना चाहते हैं। किंतु आज बरेली की पुलिस प्रशासन द्वारा जो किसानों के साथ धक्का मुक्की की गयी वह निंदनीय है। केंद्र सरकार लाठी के दम पर किसानों के आवाज को दबाना चाहती है।आंदोलन को तोड़ना चाहती है। लेकिन देश का किसान अब अपने अधिकारों के प्रति जागरुक हो चुका है और आंदोलन अब जन आंदोलन का रूप ले चुका है। केंद्र सरकार को तीनों कानून हर स्थिति में वापिस लेने पड़ेंगे। प्रदर्शन के दौरान मुख्य रुप से मंडल उपाध्यक्ष श्री पाल सिंह गुर्जर, मंडल संगठन सचिव चौ जगपाल पाल सिंह यादव, युवा जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, महिला मंडल अध्यक्ष मधु मिश्रा, महिला जिलाध्यक्ष पद्मावती राजपूत, मुकेश सिंह, सुरेंदर काका, रविशंकर,विवेक नागर, धनेश्वर सिंह धनेश्वर सिंह ,जीतू यादव, विकास प्रजापति, बोहरनलाल, नरेश सिंह, लालाराम, लखपत सिंह यादव, सोहनपाल, बलबीर आदि बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।