पीड़‍िता बोली- दाती की रात्रि सेवा में जाने से पहले लड़कियों का किया जाता है तगड़ा ब्रेनवॉश

Praveen Upadhayay's picture

पीडि़ता ने कहा- मेरे सामने बहुत सारी लड़कियां रात्रि सेवा के लिए दाती के पास जाती थीं।...

जयपुर ब्यूरो चीफ: हरीओम

जयपुर: शिष्या के साथ दुष्कर्म के आरोप में फंसे दाती महाराज उर्फ मदन राजस्थानी पर आरोप लगाने वाली पीड़िता का कहना है कि आश्रम में लड़कियों का ब्रेनवॉश किया जाता है। उधर, महिला आयोग की टीम ने भी गुरुवार को दाती के आश्रम का निरीक्षण किया और मौजूद लड़कियों से बातचीत कर हालात का जायजा लिया। दुष्कर्म पीड़िता ने गुरुवार को एक चैनल से बातचीत में आरोप लगाया कि दाती महाराज ने अपने आश्रम की कई लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया है।

पीड़िता ने कहा- मेरी जानकारी में ऐसी कई लड़कियों हैं, लेकिन वे दाती के डर से सामने नहीं आ रही हैं। मेरे सामने बहुत सारी लड़कियां रात्रि सेवा के लिए दाती के पास जाती थीं। पहले मुझे इसका अंदाजा नहीं था कि वहां क्या होता है। लेकिन जब मेरा साथ ऐसा हुआ तो मुझे हकीकत का पता चला और मैं सदमे में आ गई।'

आश्रम की डायरेक्टर भी शामिल

पीड़िता के अनुसार आश्रम की डायरेक्टर भी इसमें शामिल है। वो ही दाती के पास लड़कियों को लेकर जाती थी। उसने कहा- 'मेरा ब्रेनवॉश किया गया था। इसलिए मुझे ऐसा लगता रहा कि वो जो कह रहा है वो सही कह रहा है। लेकिन जब मेरे साथ ऐसा कांड हुआ तो मुझे वहां से भागना पड़ा। अगर मैं उसे सजा नहीं दिला पाऊंगी तो मेरा जमीर मुझे जीने नहीं देगा।'

पीड़िता ने कहा कि आश्रम में लड़कियों के लिए अलग नियम है। उन्हें परिवार से मिलने नहीं दिया जाता, लेकिन खुद दाती महाराज परिवार के साथ रहते हैं। उधर राजस्थान महिला आयोग की टीम ने गुरुवार को दाती के पाली स्थित आश्रम का निरीक्षण किया।

टीम यहां चार घंटे से भी ज्यादा समय तक रही। महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा ने बताया कि हमने टीम को आश्रम के दस्तावेजों, इसे मिली मान्यता, वहां मौजूद लड़कियों की संख्या और उनके रहन-सहन और अन्य स्थितियों के बारे में पूरी रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। टीम शुक्रवार को जयपुर लौटेगी।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.