![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/07_03_2021-surya-mantra_21436932.jpg)
RGA news
Surya Mantra: हर रविवार सूर्यदेव के इन मंत्रों का करें जाप, मनोकामना होती है पूर्ण
Surya Mantra अगर आप आज के दिन सूर्यदेव इससे व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस लेख में हम आपको कुछ सूर्य मंत्रों की जानकारी दे रहे हैं जिनका उच्चारण आप सूर्य की पूजा के दौरान कर सकते हैं। आइएध्यान रहे कि इनका उच्चारण एकदम सटीक होना चाहिए
Surya Mantra: आज रविवार है। आज का दिन सूर्यदेव को समर्पित होता है। इन्हें जगत की आत्मा कहा गया है। ये जगत के कर्ता-धर्ता हैं और पृथ्वी पर जीवन सूर्य से ही है। मान्यता है कि अगर रविवार के दिन पूरे विधि-विधान के साथ सूर्यदेव की पूजा की जााए तो व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। साथ ही प्रभु की कृपा भी बनी रहती है। ऋग्वेद के अनुसार, सूर्य का स्थान बेहद महत्वपूर्ण है। इनकी पूजा करने से व्यक्ति को कई लाभ होते हैं।
सूर्यदेव की पूजा करते समय उनकी आरती और चालीसा का पाठ जरूर करना चाहिए। इससे सूर्यदेव बेहद प्रसन्न हो जाते हैं। इसके साथ ही उनके मंत्रों का जाप करना भी बेहद अहम माना गया है। रविवार को सूर्यदेव की पूजा करते समय सूर्य मंत्र का जाप 108 बार करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को मनचाहा फल मिलता है। अगर आप आज के दिन सूर्यदेव इससे व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस लेख में हम आपको कुछ सूर्य मंत्रों की जानकारी दे रहे हैं जिनका उच्चारण आप सूर्य की पूजा के दौरान कर सकते हैं। आइएध्यान रहे कि इनका उच्चारण एकदम सटीक होना चाहिए। आइए पढ़ते हैं सूर्य मंत्र:
भगवान सूर्य के मंत्र:
1. ॐ घृणिं सूर्य्य: आदित्य:
2. ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।।
3. ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:।
4. ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ ।
5. ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः ।
6. ॐ सूर्याय नम: ।
7. ॐ घृणि सूर्याय नम: ।