09 मई 2021 का राशिफल: कुंभ राशि वालों के चल या अचल संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी, संयम से काम लें

Praveen Upadhayay's picture

RGA news

09 मई 2021 का राशिफल: कुंभ राशि वालों के चल या अचल संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 09 मई 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: शनि प्रदोष।

आज की भद्रा: शाम 07:31 बजे से प्रारंभ 10 मई को प्रात: 08:42 बजे समाप्त।

विशेष- पंचक शाम 05:29 बजे तक।

राशिफल

मेष: भावुकता में नियंत्रण रखें। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। पिता अथवा धर्मगुरु का सहयोग मिलेगा।

वृष: पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है। मातृ पक्ष भी तनाव का कारण बन सकता है, जबकि व्यावसायिक मामलों में चल रही समस्या में सुधार होगा।

मिथुन: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलगा। यद्यपि कर्मक्षेत्र में बाधाएं रहेंगी। मन खिन्न हो सकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कर्क: मातृ पक्ष का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

सिंह: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पिता या संबंधित अधिकारी का प्रोत्साहन मिलेगा। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। संयम से काम लेना हितकर है।

कन्या: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। मन पर नियंत्रण रखें। डिप्रेशन की स्थिति आ सकती है। रक्तचाप के रोग से विशेष रूप से सतर्क रहें। भावुकता में नियंत्रण रखें।

तुला: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रिश्तों में सुधार होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें। लालच की स्थिति कष्टदायी हो सकती है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृश्चिक: ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। नेत्र या सर्दी जुकाम कष्टकारी हो सकता है। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव की संभावना है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

धनु: वाणी पर नियंत्रण न रखने से रिश्तों में तनाव और टकराव की स्थिति आ सकती है। कोई ऐसा कार्य न करें, जो आपके लिए हितकर न हो। संयम बरतना जरूरी है।

मकर: भावुकता में नियंत्रण रखें। पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हंै, जबकि संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कुंभ: चल या अचल संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी। संतान के कारण तनाव मिलेगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। संयम से काम लें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मीन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.