19 मई 2021 का राशिफल: धनु राशि वालों का बिजनेस प्लान सफल होगा, उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी

Praveen Upadhayay's picture

RGA news

19 मई 2021 का राशिफल: धनु राशि वालों का बिजनेस प्लान सफल होगा, उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 19 मई 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्रीगंगा सप्तमी।

आज की भद्रा: दोपहर 12:51 बजे से रात्रि के 12:38 बजे तक।

राशिफल

मेष: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। अप्रिय समाचार भी मिल सकता है। संयम बनाए रखें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृष: पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है। उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। संयम बनाए रखें। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

मिथुन: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। संतान या शिक्षा के कारण तनाव मिल सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। संयम बरतें। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

कर्क: अप्रिय समाचार मिल सकता है। पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक, व्यावसायिक तनाव बढ़ेगा। संयम से काम लें। शाही खर्च पर नियंत्रण करना होगा।

 

सिंह: बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी।

कन्या: दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। मधुर संबंध बनेंगे।

तुला: चली आ रही परेशानी से मुक्ति मिलेगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।

वश्चिक: आर्थिक तनाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। भागदौड़ की स्थिति रहेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

धनु: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें।

मकर: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। व्यर्थ की परेशानी और उलझनें रहेंगी। संयम से काम लें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मीन: भाई और बहन का सहयोग रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.