शाहरुख खान की बेटी के लिए आया शादी का रिश्ता, एक लाख से भी ज्यादा है महीने की सैलरी

Praveen Upadhayay's picture

RGA news
शाहरुख खान की बेटी के लिए आया शादी का रिश्ता, एक लाख से भी ज्यादा है महीने की सैलरीसुहाना खान की तस्वीर, फोटो साभार: Twitter
सुहाना खान ने अब तक बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है। लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है। सुहाना खान ने हाल ही में अपना 21वां जन्मदिन मनाया है। अब सुहाना के 21वें जन्मदिन पर उनके लिए शादी का रिश्ता भी आ गया है

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के किंग यानी कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। सुहाना खान ने अब तक बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है। लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है। सुहाना खान ने हाल ही में अपना 21वां जन्मदिन मनाया है। अब सुहाना के 21वें जन्मदिन पर उनके लिए शादी का रिश्ता भी आ गया है।

जी हां! सुहाना के 21वें जन्मदिन पर उन्हें शादी का प्रपोजल मिला है। दरअसल सुहाना के जन्मदिन पर उनकी मां गौरी खान ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने सुहाना की तस्वीर के साथ उन्हें बर्थडे विश किया था। गौरी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'हैप्पी बर्थडे, तुम बहुत प्यारी हो आज, कल और हमेशा।'

गौरी के इस पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। वहीं एक ट्विटर यूजर ने इस पोस्ट पर ऐसा कमेंट किया जिसे पढ़कर हर कोई हैरान रह गया। सुहाना के इस पोस्ट पर एक यूजर ने सुहाना संग शादी करने की इच्छा जताई है। यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'गौरी मैम मेरी शादी सुहाना के साथ करवा दो। मेरी मंथली पेमेंट 1 लाख+ है।'

यूजर का ये कमेंट तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इस पर रिप्लाय देकर यूजर से कह रहे हैं कि तस्वीर में सुहाना ने जो बैग हाथ में लिया है उसकी कीमत भी 3 लाख रुपये है। बता दें कि सुहाना खान ने 22 मई को अपना 21वां जन्मदिन मनाया है। इस खास मौके पर सुहाना ने अपनी खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी। इसके अलावा उनका एक वीडियो भी सामने आया जिसे खूब पसंद किया गया

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.