
RGANews
बरेली - यह गौ माता दुकानदारों के पास खुद आती हैं भोजन करने - गौ सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कर्म माना जाता है। लोग सुबह-शाम गौशालाओं में जाकर गायों को भोजन कराते हैं। लेकिन जनकपुरी के व्यापारी तो खुश नसीब हैं, जिनके यहां सुबह-सुबह गौ माता ब्रेड, रोटी और फल खाने के लिए आती है। इतना ही नहीं गौ माता वहीं पानी भी पी कर जाती है।
सोमवार को ऐसा ही नजारा जनकपुरी मंदिर के पास खुराना मेडिकल पर देखने को मिला। सुबह 11:30 बजे का समय था, एक गाय आकर मेडिकल पर खड़ी हो गई। व्यापारी के पास कुछ खिलाने को नहीं था। गाय को हटाने का प्रयास किया। मगर गाय वहां से नहीं गई। गाय अपना सिर हिला कर खड़ी हो जाती थी। आखिरकार व्यापारी ने नौकर को भेजकर ब्रेड का पैकेट मंगवाया। गाय को ब्रेड खिलाया। ब्रेड खाने के बाद गाय वहां से चली गई। व्यापारी खुराना ने बताया, यह गाय रोज दुकान पर भोजन करने आती है। हम ही नहीं कई ऐसे व्यापारी हैं, जो खुशनसीब हैं। जो गौ माता उनकी दुकान पर चल कर आती हैं। हम उनको अपने हाथों से भोजन कराते हैं।