इलाहाबाद में डबल मर्डर, घर के बाहर सो रहे दंपती की हत्या

Praveen Upadhayay's picture

इलाहाबाद में थरवई थाना क्षेत्र के पडि़ला थरवई मार्ग पर अपने घर के बाहर सो रहे पति-पत्नी की देर रात किसी ने धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। ...

RGA न्यूज इलाहाबाद 

इलाहाबाद: संगमनगरी इलाहाबाद में डबल मर्डर से काफी सनसनी फैल गई। यहां पर घर के बाहर सो रहे पति-पत्नी की किसी ने बेरहमी से हत्या कर दी। घटना देर रात की है। डबल मर्डर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पड़ताल में लगी है।

इलाहाबाद में थरवई थाना क्षेत्र के पडि़ला थरवई मार्ग पर अपने घर के बाहर सो रहे पति-पत्नी की देर रात किसी ने धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। विजय भारतीय (50 वर्ष) और पत्नी उषा (47) मूल रूप से तुलापुर सिकन्दरा थाना बहरिया के निवासी थे। विजय पत्नी के साथ बीते 20 वर्ष से ससुराल में रह रहे थे। इनके तीन बेटियां व एक बेटा है। घटना के समय बेटियां व बेटा घर के अंदर सो रहे थे। पुलिस ने इनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया। माना जा रहा है कि दोनों की हत्या चापड़ व चाकू से की गई है।

विजय कपड़ा सिलाई का काम करता था। इनके चार बच्चों में तीन लड़की तथा एक लड़का है। पुत्री सोनू (20 वर्ष), नीलू (17) व आंचल (14) तथा पुत्र शिवम (आठ वर्ष) है। इनमें से सोनू का विवाह हो चुका है। वह अपनी ससुराल में है। तीनों बच्चे घर में सो रहे थे जबकि दंपति बाहर सो रहे थे।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.