पूर्व कैबिनेट मंत्री ने नगर विकास मंत्री को लिखा पत्र, आखिर दस हजार करोड़ रुपए कहां गए?

Praveen Upadhayay's picture

RGA news

पूर्व कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह ने लिखा है नगर विकास मंत्री को पत्र।

BJP पत्र में लिखा करोड़ों खर्च के बाद भी क्यों गिर रहे यमुना में 61 नाले? पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा अरिदमन सिंह ने नगर विकास मंत्री को लिखा पत्र। टेक्निकल ऑडिट सेल से भौतिक जाँच कर दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की उठाई मांग।

आगरा पिछले दो दशक में आगरा-मथुरा और फिरोजाबाद यमुना एक्शन प्लान के तहत जल निगम ने करीब 10 हजार करोड़ रुपए खर्च कर डाले हैं। इसके बावजूद यमुना नदी में गंदे नालों का गिरना बंद नहीं हुआ है। करीब 61 नाले सीधे यमुना में गिर रहे हैं। बारिश के पानी के साथ सिल्ट भी नदी में पहुंच रही है।

इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अरिदमन सिंह ने प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री, प्रमुख सचिव (नगर विकास) एवं उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर इस पूरे मामले की टेक्निकल ऑडिट सेल से भौतिक जांच करवाने की मांग की है।

अरिदमन सिंह ने पत्र में लिखा है कि यह 10 हजार करोड़ रुपए का निष्फल व्यय शासकीय धन के दुरुपयोग एवं भ्रष्टाचार व गबन की श्रेणी में आता है। अतः जांच में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जाए।

नहीं कराई गई समीक्षा

अरिदमन सिंह ने पत्र में नगर विकास मंत्री को लिखा है कि 10 हजार करोड़ रुपए के खर्च के संबंध में किसी भी स्तर पर समीक्षा नहीं की गई है। जिला नियोजन अनुश्रवण समिति एवं जिला प्रभारी मंत्री जी की समीक्षा बैठकों में इस धन राशि के व्यय की समीक्षा नहीं कराई गई है। जिलाधिकारी आगरा और आयुक्त आगरा द्वारा मासिक और त्रैमासिक समीक्षा बैठकों में भी इसकी समीक्षा नहीं कराई गई है। यहां तक कि इस धनराशि के खर्च की भौतिक वित्तीय प्रगति की सूचना सांसद और विधायक को भी नहीं दी गई है।

Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.