चम्पावत में जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली पर आक्रोश, कांग्रेसियों ने की नारेबाजी

Praveen Upadhayay's picture

RGA news

जिला अस्पताल में आईसीयू वार्ड में नर्सिंग स्टॉफ की शीघ्र नियुक्ति न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में जाकर वस्तु स्थिति की जानकारी ली लेकिन वार्ड में ताला लटका हुआ था। उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर चिकित्सा के नाम पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। कहा कि कांग्रेस पार्टी अस्पताल की बदहाली के खिलाफ लगातार आंदोलन करेगी

 चम्पावत : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली पर आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन कया। उन्होंने जिला अस्पताल में आईसीयू वार्ड में नर्सिंग स्टॉफ की शीघ्र नियुक्ति न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

गुरुवार को पार्टी जिलाध्यक्ष पूरन कठायत एवं यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के बाहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि अस्पताल में कोविड एवं सामान्य मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा नहीं मिल रही है। स्वास्थ विभाग बेहतर चिकित्सा देने का ढोल पीट रहा है। उनका कहना था कि डाक्टर और नर्सिंग स्टाफ न होने के कारण आईसीयू वार्ड का लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे के बाद भी आईसीयू वार्ड का उचित ढंग से संचालन न होना निराशाजनक है। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी ने बताया कि जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड का संचालन होने की खबर झूठी है।

बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में जाकर वस्तु स्थिति की जानकारी ली लेकिन वार्ड में ताला लटका हुआ था। उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर चिकित्सा के नाम पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। कहा कि कांग्रेस पार्टी अस्पताल की बदहाली के खिलाफ लगातार आंदोलन करेगी। इस मौके पर जिला महामंत्री विकास साह, उमेश खर्कवाल, सेवादल जिलाध्यक्ष हरीश चौधरी, सभासद रोहित बिष्ट, हरगोविंद बोहरा, भुवन चौबे, चांद बोहरा, प्रदीप बोहरा, लोकेश पांडेय आदि मौजूद रहे।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.