RGA news
यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी ने प्रयागराज में भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअल पाठ पढ़ाया।
मंत्री नंदी प्रयागराज में शहर दक्षिणी के कार्यकर्ताओं के साथ ऑनलाइन बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीयता हमारी पहचान है। जन-जन में राष्ट्रीयता का भाव जगाना होगा। यह तब सम्भव होगा जब हम व्यक्ति से निजता से ऊपर उठेंगे। इसके लिए हम सब जो कोशिश करनी होगी।
प्रयागराज कोविड-19 महामारी के दौर में सब कार्य रुक जाए पर सेवा व मानवता का काम नही रुकना चाहिए। भाजपा की पहचान यही है। इसकी स्थापना की वजह भी यही है कि मानव सेवा के साथ राष्ट्र सेवा हो। देश की एकता अखंडता के लिए कार्य हो। विकट से विकट परिस्थिति में भी राष्ट्रीय हित की अनदेखी न हो। यह तभी सम्भव होगा जब सभी एक सूत्र में बंधे हो। यह विचार यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी ने कहीं
ऑनलाइन बैठक में कार्यकर्ताओं में भरा जोश
मंत्री नंदी प्रयागराज में शहर दक्षिणी के कार्यकर्ताओं के साथ ऑनलाइन बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीयता हमारी पहचान है। जन-जन में राष्ट्रीयता का भाव जगाना होगा। यह तब सम्भव होगा जब हम व्यक्ति से निजता से ऊपर उठेंगे। इसके लिए हम सब जो कोशिश करनी होगी। आज की महामारी में भी यदि हम सब एक दूसरे की मदद करें। कदम से कदम मिलाकर चलें तो सभी में राष्ट्रीयता का भाव, विश्व बंधुत्व जैसे विचार जगाने में सफल होंगे।
जागरूकता पर दिया बल
चौक मंडल में सेक्टर अहियापुर, मालवीय नगर प्रथम और द्वितीय, मीरापुर मेडल के अंतर्गत करेली क्षेत्र के सेक्टरों के कार्यकर्ताओं से वर्चुअल मीटिंग भी कैबिनेट मंत्री नंदी ने की। कहा कि कोरोना काल में जागरूकता फैलाना जरूरी है। महामारी को लेकर जन-जन को जागरूक करने व जन-सेवा को लेकर सजग हों। कैबिनेट मंत्री ने भी हर सम्भव मदद पहुँचाने का आश्वाशन दिया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा, मंडल उपाध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, लता उपाध्याय, सुमित वैश्य (कोऑर्डिनेटर प्रभारी चौक), विश्वाश श्रीवास्तव, रामभुवन पाल, अजय कुमार श्रीवास्तव, सेक्टर अध्यक्ष क्रिसनागी श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह, सेक्टर संयोजक विवेक शुक्ल, मनोज श्रीवास्तव, राजेंद्र पांडेय, मंडल उपाध्यक्ष संजय कुशवाहा, महामंत्री राजेंद्र कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।