लखनऊ में बारिश ने किया मौसम सुहावना, 12 डिग्री लुढ़का तापमान

Praveen Upadhayay's picture

RGA news

लखनऊ में 12 डिग्री लुढ़का तापमान, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगह झमाझम बारिश हुई।

लखनऊ में बदली व बारिश से अधिकतम तापमान सामान्य के मुकाबले 12 डिग्री से अधिक लुढ़क गया। यही नहीं अधिकतम व न्यूनतम तापमान के बीच केवल चार डिग्री का अंतर रिकार्ड किया गया। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर तेज बारिश हुई।

लखनऊ,राजधानी लखनऊ में यास तूफान की वजह से गुरुवार रात से हो रही है। बारिश  की वजह से राजधानी में मौसम सुहावना हो गया। ठंडी हवाओं के साथ हुई बारिश ने मानसून की याद दिला दी। बदली व बारिश से अधिकतम तापमान सामान्य के मुकाबले 12 डिग्री से अधिक लुढ़क गया। यही नहीं, अधिकतम व न्यूनतम तापमान के बीच केवल चार डिग्री का अंतर रिकार्ड किया गया। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को राजधानी में बादलों की आवाजाही रहेगी। वहीं प्रदेश में कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ सकती हैं।

लखनऊ में शुक्रवार को दिन भर हल्की बूंदाबांदी होती रही। वहीं बादलों का डेरा भी रहा। ठंडी हवा ने मौसम को सुहावना बना दिया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 12.4 डिग्री कम 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री कम 23.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वायुमंडल में नमी 96 प्रतिशत रिकार्ड की गई। मौसम केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि शनिवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर बौछारें पडऩे की आशंका है। बाकी जगह बादलों की आवाजाही रहेगी। 

प्रदूषण भी धड़ाम

दो दिन से हो रही बारिश ने प्रदूषण का स्तर भी कम कर दिया। जिसकी वजह से लोगों ने राहत की सांस ली। गुरुवार से हो रही बारिश की वजह से प्रदूषण में गिरावट दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार राजधानी में एक्यूआइ शुक्रवार को 55 रिकॉर्ड किया गया, जो गुरुवार की अपेक्षा 21 यूनिट कम रहा। 

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.