

RGA news
शिनाख्त पर मृतक के स्वजन को सूचना दी गई
मृतक की शिनाख्त गांव भौतापुर निवासी 55 वर्षीय अशोक दोहरे पुत्र स्व.रामभरोसे के रूप में पुलिस ने की। गांव के बाहर सुरजा पत्नी स्व.बाल किशन के खेत में आम के पेड़ पर चारपाई की रस्सी के फंदे पर उसका शव लटका
कानपुर अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम भौतापुर में गांव के बाहर आम के पेड़ की डाल से एक किसान का शव फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह चारा लेने गई महिलाओं ने शव लटकते देख शोर मचाया। इस पर आसपास खेतों में कार्य कर रहे लोग दौड़ पड़े। शिनाख्त पर मृतक के स्वजन को सूचना दी गई। पुलिस ने पेड़ से शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की शिनाख्त गांव भौतापुर निवासी 55 वर्षीय अशोक दोहरे पुत्र स्व.रामभरोसे के रूप में पुलिस ने की। गांव के बाहर सुरजा पत्नी स्व.बाल किशन के खेत में आम के पेड़ पर चारपाई की रस्सी के फंदे पर उसका शव लटका मिला। शनिवार की सुबह चारा लेने गई महिलाओं ने पेड़ की डाल पर शव लटकते देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। उसके स्वजन को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के भाई जसवीर ने थाना अयाना पुलिस को घटना की सूचना दी।
पुलिस ने शव पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने बताया कि 28 मई की रात्रि सभी लोग घर पर सो रहे थे। देर रात अशोक अपने कमरे का दरवाजा बंद करके चला गया था। वह मानसिक रूप से कुछ दिनों से अस्वस्थ था। वह अविवाहित था और डेढ़ बीघा जमीन की फसल से गुजर बसर करता था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।