लीबिया से वापस लौटे भारतीय यात्री लखनऊ एयरपोर्ट पर पकड़े गए, मुकदमा दर्ज

Praveen Upadhayay's picture

RGA news

यात्री टूरिस्ट वीजा से दुबई के रास्ते पहुंचे थे लीबिया, अमौसी एयरपोर्ट पर पुलिस ने पकड़ा।

सुलतानपुर के निवासी दो भारतीय यात्री टूरिस्ट वीजा से दुबई और फिर वहां से लीबिया पहुंचे थे। वापसी में उन्हें चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन विभाग ने पकड़ा। पूछताछ के बाद उनको सरोजनी नगर पुलिस को सौंप दिया गया।

लखनऊ, टूरिस्ट वीजा से दुबई और फिर वहां से लीबिया पहुंचे दो नागरिक वापस भारत लौटे तो पकड़ लिए गए। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आए इन नागरिकों को इमिग्रेशन विभाग ने पकड़ा। पूछताछ के बाद उनको सरोजनी नगर पुलिस को सौंप दिया गया।

चौधरी चरण ङ्क्षसह एयरपोर्ट पर फ्लाई दुबई का विमान एफजेड-433 आया था। यहां इमिग्रेशन विभाग यात्रियों के दस्तावेज चेक कर रहा था। इमीग्रेशन अधिकारी अनिल कुमार भारद्वाज और सर्वेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सुलतानपुर के लंभुआ स्थित सैतापुर सराय निवासी अंकित और सूर्यनारायण के पासपोर्ट में लीबिया का वर्क परमिट वीजा लगा था।

अधिकारियों के मुताबिक भारतीय यात्रियों के लिए लीबिया की यात्रा प्रतिबंधित है। इस कारण संदेह होने पर यात्रियों से पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि वह एक जुलाई 2019 को दिल्ली एयरपोर्ट से टूरिस्ट वीजा लेकर दुबई गए थे। दुबई से उन्होंने 22 जुलाई 2019 को वर्क वीजा के आधार पर लीबिया में प्रवेश कर लिया। वहां 26 मई 2021 तक अवैध रूप से रहे। लीबिया से वह 28 मई को भारत वापस लौट आए। सरोजनीनगर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया की दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

तीन बदमाशों पर गैंगस्टर: पारा पुलिस ने लूट, चोरी और छिनैती के मामले में आरोपित तीन बदमाशों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर पारा के मुताबिक इन बदमाशों ने उन्नाव आदमपुर का शहजातत उर्फ शेरा, मौरावां रंजीतखेड़ा का विपिन यादव उर्फ राहुल और पारा पुरानी कांशीराम कालोनी में रहने वाले अर्जुन है। गिरोह का सरगना अर्जुन है। तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.