RGA news
पंचकूला में ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन अभियान के शुभारंभ मौके पर मौजूद केंद्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया और विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता।
पंचकूला के ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम में दूसरे ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत रविवार से की गई है। अभियान का शुभारंभ केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रतन लाल कटारिया व हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने किया।
पंचकूला, पंचकूला के ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम में दूसरे ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत रविवार से की गई है। अभियान का शुभारंभ केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रतन लाल कटारिया व हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने किया। इस अभियान की शुरुआत उन्होंने दिव्यांग व्यक्तियों का टीकाकरण करवाकर की और रेडक्रॉस की ओर से इस मौके पर दिव्यांगों को ब्रेकफास्ट बांटा गया।
केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया ने कहा कि भारत की वैक्सीनेशन की दूनिया में पहचान है और कोरोना पर पूर्ण रूप से कार्य कर रही है। अमेरिका में वैक्सीनेशन अभियान के दौरान 162 में 24 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया गया, जबकि सबसे बड़े प्रजातांत्रिक देश भारत में इस अभियान के दौरान 132 दिन में 21 करोड़ लोगों को वैक्सीनेशन लगाई जा चुकी है। अब देश में कोरोना के एक्टिव केसों का ग्राफ निरंतर नीचे आ रहा है और आगामी 15 दिन में इस पर काबू पा लिया जाएगा। सरकार सजगता से कार्य कर रही है और देश में तीसरी लहर को पनपने नहीं देंगे। प्रशासन, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ लगातार कार्य कर हैं। इसके लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया।
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन अभियान पूरे नॉर्थ इंडिया में सफल रहा है। पिछली बार चलाए गए अभियान में 5100 से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया। उसकी सफलता के मध्येनजर ओर लोगों की मांग अनुसार यह दूसरा अभियान चलाया गया। वैक्सीनेशन अभियान के तहत ट्राईसिटी में पंचकूला सबसे आगे है और टीकाकरण को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। इस बार 18 से 45 वर्ष तक की आयु के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों की इच्छानुसार टीकाकरण अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके लिए सीएचसी, अस्पतालों के अलावा हर जगह कैंप लगाए जा रहे हैं ताकि जल्द से जल्द सभी का टीकारकण किया जा सके। जिन लोगों ने वेक्सीन लगवाई है वे कोविड से बच रहे हैं और स्वस्थ हैं। इसलिए सभी नागरिकों को वैक्सिनेशन अवश्य लगवानी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैक्सीनेशन को लेकर पूरी तरह से सतर्क एवं सजग हैं और टीकाकरण की कमी को दूर करने में लगे
टीकाकरण अभियान में रेडक्रॉस के 40 से अधिक कार्यकर्ता कार्यकर्ता लगे हुए चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिस व अन्य कर्मचारियों को भी भोजन एवं जलपान उपलब्ध करवा रहे हैं। इस अवसर पर उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा, अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा, सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर, रेडक्रॉस सचिव सविता अग्रवाल, नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल, जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, पार्षद सुनीत सिंगला, मीडिय प्रभारी नवीन गर्ग सहित कई गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी मौजूद रहे।