
RGANews
भारत भ्रमण पर निकले न्यूजीलैंड निवासी मार्क एडरिन पुत्र रॉबिन फतेहगंज पश्चिमी में शंखा पुल के पास सड़क हादसे में घायल हो गए। वह बाइक से दिल्ली जा रहे थे। तेज रफ्तार जीप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वे कुछ समय पहले भारत आए थे। गुरुवार को वह लखनऊ से बरेली आए। यहां रात में एक होटल में स्टे किया। शुक्रवार सुबह वह बाइक से दिल्ली जाने के लिए निकले थे। रास्ते में वह दुर्घटना का शिकार हो गए। हेलमेट पहने होने से उनके सिर में कोई चोट नहीं लगी। दुर्घटना की जानकारी पर एसपी ट्रैफिक कमलेश बहादुर अस्पताल पहुंचे और पीड़ित से उसके दिल्ली निवासी दोस्त का नंबर लेकर उसे हादसे की सूचना दी। मार्क एडरिन के कंधे पर ज्यादा चोट आई है।