Aaj Ka Panchang: पढ़ें 31 मई 2021 का पंचांग, सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Praveen Upadhayay's picture

RGA news

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 31 मई 2021 का पंचांग, सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज 31 मई 2021 और दिन सोमवार है। आज सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग बन रहा है। आज रात से भद्रा लग रही है और पंचक भी प्रारंभ हो रहा है।

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज 31 मई 2021 और दिन सोमवार है। आज दो शुभ योग बन रहे हैं। पहला सर्वार्थ सिद्धि योग और दूसरा रवि योग बन रहा है। आज रात से भद्रा लग रही है और पंचक भी प्रारंभ हो रहा है। आज सोमवार के दिन आपको भगवान भोलेनाथ की विधिपूर्वक आराधना करनी चाहिए। उनकी कृपा से जीवन के सभी कष्ट मिट जाते हैं और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, षष्ठी तिथि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज की भद्रा: रात्रि के 01:06 बजे से प्रारंभ 01 जून को दोपहर 12:51 बजे पर समाप्त।

शेष: पंचक (रात्रि के 03:59 बजे से प्रारंभ 05 जून को रात्रि के 11:28 बजे पर समाप्त)

विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, ग्रीष्म ऋतु ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष की षष्ठी 25 घंटे 06 मिनट तक, तत्पश्चात् सप्तमी श्रवण नक्षत्र 16 घंटे 02 मिनट तक, तत्पश्चात् धनिष्ठा नक्षत्र ब्रह्म योग 06 घंटे 03 मिनट तक, तत्पश्चात् ऐन्द्र योग मकर में चंद्रमा 27 घंटे 59 मिनट तक तत्पश्चात् कुंभ में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 24 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 14 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय देर रात 12 बजकर 11 मिनट पर होगा। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन सुबह 10 बजकर 09 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

सर्वार्थ सिद्धी योग: आज प्रात: 05 बजकर 24 मिनट से शाम 04 बजकर 02 मिनट तक।

रवि योग: आज शाम को 04 बजकर 02 मिनट से अगले दिन प्रात: 05 बजकर 24 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 37 मिनट से दोपहर 03 बजकर 33 मिनट तक।

अमृत काल: आज प्रात: 05 बजकर 55 मिनट से सुबह 07 बजकर 28 मिनट तक।

आज ज्येष्ठ कृष्ण षष्ठी है। आज सोमवार के दिन शिव चालीसा, शिव पुराण और भगवान शिव के मंत्रों का जाप करना अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.