June 2021 Rashifal: इन राशि वालों की नौकरी-बिजनेस में होगी तरक्की, भाग्य देगा साथ, पढ़ें जून 2021 का मासिक राशिफल

Praveen Upadhayay's picture

RGA news

June 2021 Rashifal: इन राशि वालों की नौकरी-बिजनेस में होगी तरक्की, भाग्य देगा साथ, पढ़ें जून 2021 का मासिक राशिफल

June 2021 Rashifal जून 2021 का प्रारंभ होने वाला है। लोग नई उपलब्धियों संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं। किन राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है इसे जानने के लिए पढ़ें जून 2021 का मासिक राशिफल।

मेष- अब आपको इस बात का वास्तविक अहसास हो जाएगा कि नैतिक मूल्यों तथा अभिप्रेरणा के लिहाज से आपको कैसे रहना चाहिए। व्यावसायिक एवं सामाजिक जीवन में गतिविधियां तेज रहेंगी एवं आने वाले समय में भी आपकी आशाओं को बढ़ाएंगी। आप स्वयं को पाएंगे यह सोचते हुए कि आपने यह अच्छा नहीं किया। मधुर बातचीत गहरे पारस्परिक मेल मिलाप व बंटवारे का संचालन करेगी। आप उन लोगों का साथ पसन्द करेंगे, जो आपको प्रेरित करते हैं तथा आपके व्यक्तित्व के मुक्त बहाव को प्रेरित करने वाले दोस्तों, शायद एक विशेष व्यक्तित्व को ही। आपके साथी व्यापा

वृष- परिवार में जो नियम निर्धारित किये हैं, उन्हें बिगड़ने मत दें। धैर्य व शांति बनाये रखें। सहजता से आप बहुत कुछ प्राप्त करेंगे। आप निवेश को लेकर विचारशील रहेंगे। कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है, जिन्हें दूर करने के लिए दृढ़निश्चय जरूरी है। आपके भीतर साहस का भाव जन्म लेगा, जो आपको संकल्पों से डिगने नहीं देगा। अध्ययन और अर्जन के नए क्षेत्र खुलेंगे। सावधानी बरतें और अनावश्यक जोखिम लेने से बचें क्योंकि ये आपके दिल और बैंक बैलेंस के लिए खतरनाक भी हो सकते हैं।

मिथुन- आप अपने दोस्तों और सहयोगियों के साथ मेल मिलाप बढ़ाएंगे। आपका सम्बन्धों को प्रगाढ़ बनाने पर जोर रहेगा। काम-काज पर भी जोर देंगे। इस सिलसिले में यात्रा का भी योग है। आप अपनी शर्तों पर अपने जीवन को सफल बनाने के लिए संकल्पबद्ध हैं। रचनात्मक और शौकिया गतिविधियां आपको व्यस्त रखेंगी। अपने शौक पूरे करने के लिए धन का प्रवाह बना रहेगा। स्टॉक बाजार में सट्टेबाजी के लिए भी उन्मुख होंगे, लेकिन इसमें अधिक पैठ बनाने से बचें। आप अपने परिवार को सुख समृद्धि देने के लिए ही धन अर्जित करना चाहते हैं।र्क- सकारात्मक सोच होगी। खुश होने के पर्याप्त कारण उपलब्ध होंगे। आप दुख, अवसाद, निरर्थकता, एकाकीपन या क्रोध की भावना से मुक्त होंगे। अपनी राशि के अन्य लोगों की तरह आप भी निजता को लोगों की निगाहों से बचाकर रखना चाहते हैं। कम से कम इन मामलों में जैसे आपका काम, आपके लक्ष्य/उद्देश्य। नौकरी या व्यापार के क्षेत्र में की गई यात्रा सफल होगी। निजी संबंधों का लाभ व्यावसायिक क्षेत्र में मिलेगा। घर में मांगलिक कार्य की रूप रेखा बनाते हुए मन प्रसन्न रहेगा। आकस्मिक चोट-चपेट या रोग से शारीरिक कष्ट रहेगा। खान-पान में संयम बरतें। नौकरी से जुड़े व्यक्तियों को उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगाा

सिंह- पिछले दिनों में मिली शानदार सफलता आपको आत्मविश्वास के साथ कई मोर्चें संभालने का बल देगी। घर, मकान से कुछ परेशानियां हो सकती हैं, लेकिन मन की अपनी वर्तमान अवस्था में आपके लिए इनसे निबटना आसान होगा। आपके पास काफी कुछ है, लेकिन ईश्वरीय कृपा से आपको व्यवस्था और धैर्य भी प्राप्त हुआ है। साथ ही आध्यात्मिकता और नैतिक मूल्य भी। आपकी राशि के लोग धन और आध्यात्मिक दोनों ही क्षेत्रों में अच्छे होते हैं, या कम से कम इन दोनों को जीवन की गुणवत्ता के नजरिये से महत्वपूर्ण समझते हैं। यहीं तो दर्शन और दुनियावी दृष्टि से तेज-तर्रार होने का खूबसूरत मेल है।

कन्या- आपकी राशि पर अशुभ योग बन रहे है, अतः अपना कोई भी महत्वपूर्ण काम न करें।किसी भी नये कार्य व्यापार की शुरूआत न करें,,सावधानी से दिन गुजार दें। शरीर में कमर के नीचे के हिस्से में दर्द महसूस होता रहेगा। यात्रा, रिश्ते नाते और संवाद इन पर जोर रहेगा। आपको इस दौरान लोगों से संवाद कायम करने तथा सम्बन्धों में मजबूती प्रदान करने के लिये सभी रास्ते खुले रखने चाहिए। देखिये आप महसूस करेंगे कि इससे आपके बेहतर भविष्य का रास्ता खुलता है और प्रियजनों से निकटता भी बढ़ती है। इसी के साथ जीवन में आपने जो लक्ष्य तय कर रखा है उस पर विशेष ध्यान दें।

तुला- शेयर बाजार व सट्टे से दूर रहना आपके लिए हितकर है। नौकरी संबंधी साक्षात्कार विद्यालय/डिग्री कालेज/मेडिकल कालेज में प्रवेश आदि में सफलता मिलेगी। किसी नई योजना का शुभारम्भ आप कर सकते हैं। कार्य-क्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। कार्य के प्रति आपके नजरिये में क्रान्तिकारी बदलाव देखने को मिलेगा। दूसरों का सहयोग मिलेगा। ई-कामर्स, शेयर बाजार में ऑन लाइन शॉपिंग, पूंजी जुटाने के तमाम कार्यों में आपका प्रदर्शन शानदार रहने की सम्भावना है। धन की आवक काफी अच्छी रहेगी। नौकरी में फायदा और कार्यों में सफलता मिलने के आसार हैं।

वृश्चिक- सुखद समाचार मिलेगा, व्यय पर नियंत्रण बनाये रखें। सामान्य समय शुभकारी रहेगा, फिर भी सन्तान की शिक्षा में बाधा से चिंता उत्पन्न होगी। शेयर सट्टे में अपने बलबूते पर कार्य न करें। सामाजिक और राजनैतिक प्रभाव बनाये रखने में सफल होंगे, पर कुछ अल्पकालिक आर्थिक समस्यायें बनी रहेंगी, दैवी सहयोग से आपकी समय-समय पर रक्षा होगी। उपलब्धियां और कामयाबी हाथ लगेगी, लक्ष्य प्राप्ति और लाभ भी होंगे। कलात्मक वस्तुओं, आभूषणों, मूल्यवान वस्तुओं की प्राप्ति होगी। यात्राएं, जन-सम्पर्क गतिविधियां, घरेलू मोर्चे पर नई व्यवस्था, नए विचार और आविष्कारों का समय है। सेहत, घरेलू कार्यक्रमों, दिनचर्या को लेकर आप चिन्तित हो सकते हैं। शान्त और सहज बने रहने की कोशिश करें।

धनु- यह अहसास बना रहेगा कि योजनाएं बनाने का समय निकला जा रहा है। फैसला करने और उस पर अमल करने का वक्त है। आपका भीतरी ज्ञान आपकी योजनाओं और वित्तीय लेन-देन में मददगार साबित होगा। नौकरी संबंधी साक्षात्कार विद्यालय में प्रवेश आदि में सफलता मिलेगी। किसी नई योजना का शुभारम्भ आप कर सकते हैं। जमीन-जायदाद, शेयर्स बांड, खनिज पदार्थ आदि की खरीद बिक्री से लाभ मिलेगा। सामाजिक राजनैतिक क्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। शेयर बाजार में भी आज इनवेस्टमेण्ट कर सकते हैं। परिवार में छिटपुट तकरार को छोड़कर स्थिति सामान्य रहेगी।

मकर- आप सफल होंगे, सर्वत्र आपकी प्रशंसा होगी और अपने कार्य तथा सम्बन्धों की दुनिया में आगे बढ़ते रहेंगे। इस दृष्टि से विदेशी सम्पर्क, आगन्तुक और विदेशी मित्र महत्वपूर्ण हो सकते हैं। अपने काम में रचनात्मकता बढ़ाने के लिए आप हर सम्भव तरीके से संचार करेंगे और हर प्रकार के आवश्यक मीडिया का इस्तेमाल करने को प्रेरित होंगे। प्रियजनों और आत्मीय लोगां से नजदीकियां बढ़ेंगी। आप जान गए हैं कि अर्जन की आपकी क्षमता का लोगों के साथ आपके सम्पर्कों से सीधा नाता है।

कुंभ- इस समय एक अलग किस्म का संचार महत्वपूर्ण होगा। मीडिया संचार, नौकरी में कुशलता, नए उपक्रम की शुरूआत वगैरह में यह सम्भव होगा। आपके पास कुछ नए रोचक विचार होंगे जिनके सहारे आप नई शुरूआत करेंगे। आपके काम करने की स्टाइल में कड़ी मेहनत की बजाय प्रतिभा की झलक ज्यादा दिखाई देगी, लेकिन आप अपनी मेहनत की बदौलत ही पुरस्कृत होंगे। नई शुरूआत और सम्भावनाओं के द्वार भी खुलेंगे, जिससे आपको जबर्दस्त लाभ हो सकता है, लेकिन इसके लिए आपको प्रयास तो करना ही होगा।

मीन- आप अपने प्रयासों और वित्त को बेहतर दिशा देना जानते हैं। यहां मैं धर्म सम्बन्धी मामलों की व्यापक स्थिति पर जोर दे रहा हूँ। आप नए विचारों, नवीन आविष्कारों की जांच की गतिविधियों में लिप्त रहेंगे। संचार प्रौद्योगिकी से लेकर मुलाकात और बैठकें महत्वपूर्ण है। आप इन पर ध्यान देंगे। ज्यादा भाग-दौड़ से बचें। आराम करें। खुद को थकाने से कोई लाभ नहीं होगा या हो सकता है कि इसका उलटा असर हो। सामाजिक/राजनैतिक क्षेत्र में सामान्य स्थिति रहेगी।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.