आकांक्षा समिति ने वन महोत्सव का आयोजन कर वृक्षारोपण किया

Praveen Upadhayay's picture

 RGA न्यूज 

बरेली: आकांक्षा समिति द्वारा नवग्रह, पंचवटी व हरिशंकरी वाटिका की स्थापना कर वृक्षारोपण किया-
3- फरीदपुर के वन चेतना केन्द्र के स्मृति वन में बनी वाटिकाऐं एवं हुआ वृक्षारोपण कार्य्रक्रम-
    बरेली 6 जुलाई। जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्षा श्रीमती नीता सिंह पत्नी जिलाधिकारी श्री वीरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा फरीदपुर वनचेतना केन्द्र के स्मृति वन में नवग्रह, पंचवटी व हरिशंकरी वाटिकाओं की स्थापना कर वृक्षारोपण किया गया।
    नवगृह वाटिका में गूलर, शमी, दूब घास, कुश, लटजीरा, मदार, ढाक, खैर एवं पीपल के पौधे लगाये गये। पंचवटी वाटिका में बरगद, पीपल, आंवला, बेल एवं अशोक तथा हरिशंकरी वाटिका में पीपल, बरगद एवं पाकड के पौधों का रोपण किया गया। इसके अतिरिक्त स्मृति वन में मौलश्री, टीकोमा, गुलमोहर, फाइकस बैजामिना, कचनार एवं बोगन बेलिया के 250 पौधों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण कार्य आकांक्षा समिति की अध्यक्षा श्रीमती नीता सिंह, श्रीमती कृति सिंह, डॉ ऊषा जैन, श्रीमती आभा मोगा, श्रीमती प्रतिभा चौहान, बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती तनुजा मिश्रा, जिला उद्यान अधिकारी श्रीमती पूजा, जिला पूर्ति अधिकारी श्रीमती सीमा त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती नीता अहिरवार, खनन अधिकारी सुश्री शिवी सिंह सहित कस्तूरबा गाँधी विद्यालय की शिक्षिकाओं एवं छात्राओं के द्वारा किया गया। 
    आकांक्षा समिति की अध्यक्षा श्रीमती नीता सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह महोत्सव है इससे लोगों में जनचेतना जागृत होती है। जीवन के लिए पेड़ अनिवार्य हैं। पर्यावरण संतुलन में पेड़ों की बड़ी एवं अहम भूमिका है। हर महिला पुरूष को अपने जीवन में अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। मानव के लिए जीवन दायिनी ऑक्सीजन केवल पेड़ों से ही मिलती है। वृक्ष ऑक्सीजन की फैक्ट्री होते हैं। उन्होंने कहा कि कस्तूरबा गाँधी विद्यालय में आकांक्षा वाटिका की स्थापना कराई जायेगी। श्रीमती कृति सिंह ने बच्चों को पेड़ लगाने की शपथ दिलाते हुए वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.