प्लाज्मा डोनेट करने के बाद अब राशन पहुंचाने में जुटे सीपीयू जवान मनोज जोशी

Praveen Upadhayay's picture

RGA news

प्लाज्मा डोनेट करने के बाद अब राशन पहुंचाने में जुटे सीपीयू जवान मनोज जोशी

सीपीयू हल्द्वानी में तैनात मनोज जोशी महामारी में लोगों की मदद में भी जुटा है। संक्रमण को मात देने के बाद वह प्लाज्मा देकर दो लोगों की जिंदगी बचा चुका है। वहीं निजी तौर पर व एक संस्था के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को राशन भी मुहैया करवा रहा है।

हल्द्वानी, सीपीयू हल्द्वानी में तैनात मनोज जोशी महामारी में नौकरी के साथ लोगों की मदद में भी जुटा है। संक्रमण को मात देने के बाद वह प्लाज्मा देकर दो लोगों की जिंदगी बचा चुका है। वहीं, निजी तौर पर व एक संस्था के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को राशन भी मुहैया करवा रहा है। व्यवहार कुशल माने जाने वाले मनोज जोशी हल्द्वानी ऑनलाइन (संस्था सहायता समूह) संग मिलकर कई लोगों की मदद कर चुके हैं। हाल में सैलरी के पैसों से भी उन्होंने गरीबों का राशन बांटा। इसके अलावा अब भी सामथ्र्य के हिसाब से सहयोग में जुटे हैं।

सिपाही मनोज जोशी शिफ्ट के हिसाब से दफ्तर व फील्ड ड्यूटी करते हैं। पूर्व में संक्रमण की चपेट में आने पर होम आइसोलेट होकर उन्होंने कोरोना को मात दी थी। जिसके बाद फिर से नौकरी में जुट गए। हल्द्वानी ऑनलाइन (संस्था सहायता समूह) के अध्यक्ष दिनेश ल्वेशाली द्वारा किसी गंभीर मरीज को प्लाज्मा की जरूरत पडऩे पर उन्होंने तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंच प्लाज्मा डोनेट किया था। इसके बाद संस्था व अन्य स्त्रोतों से उन्हें पता चला कि कुछ असहाय परिवारों को राशन की जरूरत है। जिस पर निजी प्रयासों से उन्होंने ऐसे लोगों को राशन किट भी उपलब्ध करवाई। यह प्रयास अब भी जारी है।

15 मिनट में ऑक्सीजन पहुंचाने का वीडियो सुर्खियों में

पीरूमदारा चौकी इंचार्ज भगवान सिंह महर ने कुछ समय पहले एक गंभीर बीमार बुजुर्ग को ऑक्सीजन की जरूरत पडऩे पर 15 मिनट में सिलिंडर उपलब्ध करवाया था। इंटरनेट मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.