रायबरेली में दरवाजे पर पड़ी थी बाप की अर्थी, बेटों ने क‍िया इन्कार...तो बेटी ने किया अंतिम संस्कार

Praveen Upadhayay's picture

RGA news

ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने कराया समझौता

कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। एक से अधिक पत्नी और उनके बच्चे होने के कारण संपत्ति को लेकर विवाद था। इस कारण बेटों ने पिता का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया 

रायबरेली, मिर्जापुर ऐहारी गांव में वृद्ध की मौत हो गई। बेटे अंतिम संस्कार करने से पीछे हट गए। इस पर बेटी आगे आई और पिता का अंतिम संस्कार संस्कार किया। दसवां पर श्राद्ध और तर्पण भी बेटी द्वारा किया गया। मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र का है।  ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर ऐहारी गांव निवासी हरिप्रकाश शर्मा हरिप्रकाश का गत 25 अप्रैल को निधन हो गया। बेटों के बीच विवाद होने के कारण उन्होंने पिता का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।

बेटी ने विधि-विधान से कराया अंत‍िम संस्‍कार

इस पर बेटी सोनम शर्मा आगे आई। गंगा नदी के गोकनाघाट पर मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। दस दिन का शोक मनाने के साथ ही बेटी ने विधि-विधान से कर्मकांड शुरू कराया। इस बीच संपत्ति बंटवारे को लेकर दसवां के दिन (मंगलवार को) फिर विवाद शुरू हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सभी लोग कोतवाली पहुंचे। कोतवाल ने सभी को समझाकर एक साथ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजी किया। हालांकि बेटी ने ही पिता का श्राद्ध और तर्पण किया।

पुल‍िस ने कोतवाली में कराया समझौता

कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। आपसी समझौता कराकर सभी को घर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि एक से अधिक पत्नी और उनके बच्चे होने के कारण अब संपत्ति को लेकर विवाद हो रहा है। इस कारण बेटों ने पिता का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। ग्राम प्रधान ओम प्रकाश पटेल ने बताया कि हरिप्रकाश के निधन के बाद बेटी ने दसवां पर श्राद्ध, तर्पण किया। इसको लेकर क्षेत्र में चर्चा हो रही है। सभी बेटी के कार्य की प्रशंसा कर रहे हैं।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.