![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/02_06_2021-swatantra_dev_singh_21700192.jpg)
RGA news
यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बदलाव के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि टीएमसी के गुंडे पश्चिम बंगाल में हत्याएं कर रहे हैं चारों तरफ दहशत है। ऐसे वातावरण में कार्यकर्ता देश के सम्मान के लिए बंगाल के सांस्कृतिक सम्मान के लिए संघर्ष कर रहे है
लखनऊ पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव बाद तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा हिंसक वारदात को अंजाम देने के विरोध में आयोजित वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बदलाव के लिए जारी संघर्ष में साथ देने की बात कही। स्वतंत्र देव ने कहा कि टीएमसी के गुंडे हत्याएं कर रहे हैं, चारों तरफ दहशत है। ऐसे वातावरण में कार्यकर्ता देश के सम्मान के लिए, बंगाल के सांस्कृतिक सम्मान के लिए संघर्ष कर रहे हैं। देश व प्रदेश का भाजपा कार्यकर्ता आपके साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ता रहेगा। कार्यकर्ताओं का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।
वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में बंगाल पश्चिम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल पहुंचकर जो परिश्रम किया उसका परिणाम है कि भाजपा ने 77 विधानसभा सीटें जीती है। घोष ने कहा कि बंगाल की पहचान क्रांतिकारियों, आध्यात्मिक संतों, समाज सुधारकों, रवींद्र संगीत, हरि संकीर्तन, गंगासागर से कालीघाट तक विस्तृत साधना की भूमि के रूप में है। परंतु दुर्भाग्य से आज बंगाल खूनसे लथपथ है, चारों ओर हाहाकार है।
पश्चिम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि बंगाल में जब भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के काम से घर से निकलता है तो उसे नहीं पता होता है कि वह रात को घर पहुंचेगा भी या नहीं। विगत 5 वर्षों में 166 भाजपा कार्यकर्ताओं की बलि ली जा चुकी है। कार्यक्रम में लखनऊ से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह व प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी वर्चुअल शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन एवं अतिथियों का परिचय प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य द्वारा किया गया।