![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/02_06_2021-panchayat_chunav_new_21700346.jpg)
RGA news
आगरा में पंचायत उपचुनाव की तैयारियां चल रही हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान जिले की 690 ग्राम पंचायतों में प्रधान चुन लिए गए। ग्राम पंचायत सदस्य के 9180 पदों में से 6408 पदों पर निर्विरोध चुनाव हो गया। 2236 पदों पर किसी ने नामांकन ही नहीं किया। सिर्फ 536 पदों पर चुनाव हुआ। अब उपचुनाव की तैयारी है।
आगरा, जिले के जिन 9,180 ग्राम पंचायत सदस्यों में से 6,408 सदस्य निर्विरोध चुने गए हों, शेष पदों पर उपचुनाव के लिए दावेदारों के नखने बढ़ने लगे हैं। प्रधान उनके घर के चक्कर काट रहे हैं लेकिन वह मिलने तक को तैयार नहीं हो रहे। दरअसल, सदस्यों के अभाव में निर्वाचित प्रधानों की शपथ नहीं हो पा रही।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान जिले की 690 ग्राम पंचायतों में प्रधान चुन लिए गए। ग्राम पंचायत सदस्य के 9,180 पदों में से 6,408 पदों पर निर्विरोध चुनाव हो गया। 2236 पदों पर किसी ने नामांकन ही नहीं किया। सिर्फ 536 पदों पर चुनाव हुआ। रिक्त पदों की वजह से जिले में 194 ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो पाया। चार प्रधानों की मृत्यु हो चुकी है। 194 ग्राम पंचायतों में प्रधान तो चुन लिए गए लेकिन कोरम पूरा न होने की वजह से वह बीते 25-26 अप्रैल को अन्य प्रधानों के साथ शपथ नहीं ले पाए। पंचायत उपचुनाव की घोषणा होते ही इन प्रधानों ने गांव के उन दावेदारों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है, जो चुनाव लड़ने के लिए कभी ताल ठोंक रहे थे लेकिन किन्हीं कारणवश उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा। प्रधान इन्हें चुनाव लड़ने के लिए अब तैयार कर रहे हैं। जिससे कि उनकी ग्राम पंचायत में सदस्यों का काेरम पूरा हो जाए और गांव में उनकी सरकार बन जाए।बता दें कि उपचुनाव के लिए छह जून को नामांकन पत्र दाखिल होंगे। सात जून को नाम वापसी हो सकती है। इसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। जिले में 2236 ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ ही 4 प्रधान और तीन क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर चुनाव होना है।