अंतिम वर्ष की परीक्षा कराने को लेकर तैयारियों में जुटा विश्‍वविद्यालय, जानें कब से हो सकते हैं एग्‍जाम

harshita's picture

RGA news

चौधरी चरण सिंह विवि की अंतिम वर्ष की परीक्षा कराने की तैयारी। स्‍नातक और परास्‍नात के अंतिम वर्ष की परीक्षा कराने को लेकर विवि प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। चौधरी चरण सिंह विवि व संबंध कॉलेजों में परीक्षा होने के कयास लगाए जा रहे हैं। आइए जानते हैं कब से परीक्षा संभव हो सकती है।

मेरठ,कोरोना काल के दौरान विवि की परीक्षा को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच में चौधरी चरण सिंह विवि ने स्‍नातक और परास्‍नातक की परीक्षा कराने को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। स्‍नातक व परास्‍नातक की समेस्‍टर की परीक्षा कराने को लेकर विवि ने कमर कस ली है। जिसके बाद यह कयास लगाया जा रहा है कि जल्‍द ही विवि की परीक्षा होने की संभावना है। वहीं चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और उससे जुड़े कालेजों में स्नातक और परास्नातक अंतिम सेमेस्टर और अंतिम वर्ष की परीक्षा कराने की तैयारी शुरू हो गई है। विवि जुलाई के पहले सप्ताह से परीक्षा कराने के लिए कार्यक्रम तय कर रहा है। इस बार यूजी और पीजी में करीब तीन लाख छात्रों की परीक्षा हो सकती है।

उच्च शिक्षा विभाग की ओर से बनाई तीन सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट के बाद शासनादेश का इंतजार किया जा रहा है। साथ ही चौधरी चरण सिंह विवि परीक्षा कार्यक्रम को लेकर भी तैयारी में जुट गया है। समिति की रिपोर्ट के अनुसार जो छात्र स्नातक में पिछले साल बगैर परीक्षा के प्रमोट हुए थे, उन्हें दूसरे वर्ष की परीक्षा देनी पड़ सकती है। विवि की ओर से स्नातक दूसरे वर्ष के साथ अंतिम वर्ष की परीक्षा को लेकर कार्यक्रम बनाया जा रहा है। विवि प्रशासन के अनुसार 15 अगस्त तक परीक्षाएं करा ली जाएंगी। पहले स्नातक और परास्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा होगी। विवि 31 अगस्त तक सभी तरह के रिजल्ट घोषित करने की भी तैयारी में है।

इस साल छात्रों की स्थिति वार्षिक प्रणाली में

यूजी और पीजी में कुल छात्र       385930

यूजी प्रथम वर्ष                      110137

यूजी द्वितीय वर्ष                  130443

यूजी त़तीय वर्ष                     134643

पीजी प्रथम वर्ष                       27739

पीजी द्वितीय वर्ष                    24374

बीएड प्रथम वर्ष                       33543

बीएड अंतिम वर्ष                      33543

सेमेस्टर प्रणाली में

यूजी और पीजी कुल                 156359 

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.