बस थोड़ा और इंतजार बाकी, बरेली में कल से खुल सकते हैं बाजार

harshita's picture

RGA news

कोरोना संक्रमण फैलने से बचाने के लिए करीब महीने पहले लगा था कर्फ्यू।

 कोरोना काल के बीच राहत भरी खबर है। शुक्रवार से जिले के बाजार में दोबारा रंगत आने की उम्मीद है। यहां भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या एक दिन बाद छह सौ से कम हो जाएगी। हालांकि एहतियात बरतने की जरूरत बनी रहेगी

बरेली,कोरोना काल के बीच राहत भरी खबर है। शुक्रवार से जिले के बाजार में दोबारा रंगत आने की उम्मीद है। यहां भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या एक दिन बाद छह सौ से कम हो जाएगी। हालांकि बाजार खुलने के बाद भी पूरी एहतियात बरतने की जरूरत बनी रहेगी। संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए कोविड प्रोटोकाल का पालन करना पड़ेगा। लापरवाही पर गंभीर परिणाम भी हो सकते हैं।

जिले में 15 अप्रैल के बाद कोरोना संक्रमण पीक पर पहुंचा। एक दिन में संक्रमण की जद में डेढ़ हजार लोग आने लगे। मरीजों के लिए अस्पताल कम पड़ गए। आक्सीजन के लिए मारा-मारी बढ़ गई। कई लोगों को महामारी में जान भी गंवानी पड़ी। भय का ऐसा माहौल फैला कि व्यापारियों ने खुद ही बाजार बंद करने की ठान ली। उस वक्त तक सिर्फ रात का कर्फ्यू चल रहा था। केस बढ़ने पर शासन ने 29 अप्रैल से दिन भर का कर्फ्यू लगा दिया। उसके बाद से बाजार पूरी तरह बंद है। व्यापारियों के साथ ही छोटे काम-धंधे करने वाले भी परेशान हैं। उनकी आमदनी ठप पड़ी है। वही, लोग जरूरी सामान की खरीदारी भी नहीं कर पा रहे हैं। अब शुक्रवार से बाजार खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।

एक दिन बाद आंकड़ा छह सौ से नीचे आने का आसार : जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से कमी हो रही है। इसके साथ ही अस्पतालों से डिस्चार्ज होने वाले और होम आइसोलेशन को पूरा करने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। इससे लगातार सक्रिय संक्रमितों की संख्या में भी कमी आई है। शासन ने छह सौ से कम सक्रिय संक्रमितों वाले जिलों में कर्फ्यू खोल दिया है। बुधवार शाम तक जिले में मात्र 771 सक्रिय मरीज बचे हैं। 243 लोग स्वस्थ हुए हैं। अब छह सौ से संख्या कम होने में मात्र 171 मरीज बचे हैं। गुरुवार शाम तक यह संख्या कम होने की उम्मीद है।

सहालग अभी बचे, कई शादियां हुई शिफ्ट : अप्रैल और मई में बड़ा सहालग था। तमाम शादियां इन दो महीने में होने वाली थी। पहले तेजी से संक्रमण बढ़ने और फिर बाजार बंद होने के कारण तमाम लोग जरूर सामान खरीद नहीं पाए। इन कारणों के चलते कई लोगों ने जून और जुलाई में शादी की तारीख शिफ्ट कर दी। इसलिए तमाम व्यापारी और खरीदार बाजार खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

इस तरह कम हो रहा संक्रमण

तारीख - पाजिटिव निकले - डिस्चार्ज - सक्रिय मरीज

29 मई - 33 - 158 - 1655

30 मई - 12 - 76 - 1613

31 मई - 33 - 107 - 1539

01 जून - 25 - 532 - 1027

02 जून - 13 - 268 - 772

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.