खेरागढ़ के सुरेश बने डीएसपी, ग्रामीणों ने किया स्वागत

harshita's picture

RGA news

खेरागढ़ के सुरेश बने डीएसपी, ग्रामीणों ने किया स्वागत

गोपनीय शाखा में थे तैनात प्रमोशन के बाद डिप्टी एसपी बने 

सुरेश चंद शर्मा पुत्र पुत्र प्यारेलाल डीएसपी बनकर गांव आने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

आगरा सुरेश चंद पुलिस विभाग की गोपनीय शाखा में कार्यरत थे। प्रमोशन के बाद वे डीएसपी पद तैनात हो गए। डीएसपी बनने के बाद अपने गांव पहुंचे तो गांव के लोगों ने उनका स्वागत किया। उनके डीएसपी बनने से गांव व स्वजन में खुशी का माहौल है। मनीष शर्मा, रोहित उपाध्याय, जयंती प्रसाद, दिनेश चंद, मनोज कुमार, प्रवीण कुमार, राजेंद्र शर्मा, साहब सिंह, पुष्पेंद्र बाबू, सुनील, सुधीर, जोगेंद्र आदि मौजूद रहे। पर्यावरण सरंक्षण को एसडीएम खेरागढ़ की पहल

एसडीएम खेरागढ़ संगीता राघव ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्टर का विमोचन कर लोगों से पर्यावरण बचाने की अपील की। उन्होंने पोस्टर पर लिखा है कि चार से सात जून तक खेरागढ़ तहसील क्षेत्र में पर्यावरण को बचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पौधारोपण, पशु पक्षियों को बचाने आदि पहलुओं को शामिल किया गया है। अभियान शुक्रवार को तहसील परिसर से शुरू किया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने में महती भूमिका निभाने वाले लोगो को 10 जून को सम्मानित किया जाएगा। एसडीएम ने अभियान से जड़ने के लिए लिक भी शेयर किया है। हवन कर की गई देव मूर्तियों की प्रतिष्ठा

जागरण टीम, आगरा। फतेहाबाद के गांव रूपपुर में देव मंदिर का जीर्णोद्धार कर मूर्तियों की प्रतिष्ठा की गई। हवन-यज्ञ के साथ सात दिन चले कार्यक्रम का स मापन हुआ। देव मंदिर में माता पथवारी, महाकाल महेश्वर, चामुंडा देवी की मूर्तियों की स्थापना की गई। इसमें राजराजेश्वरी केला माता देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट फतेहाबाद के आचार्य पंडित ओंकार वशिष्ट, पंडित लक्ष्मण स्वरूप शास्त्री, प्रदीप शास्त्री, माधव कृष्ण शास्त्री, शांति स्वरूप महाराज ने मंत्रोच्चारण किया। पंडित राजेंद्र पाराशर, शिव कुमार उपाध्याय ने आरती उतारी और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। मुर्थर अलीपुर में वैक्सीनेशन आज

जागरण टीम, आगरा। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शुक्रवार को बरहन के मुर्थर अलीपुर के प्राथमिक विद्यालय में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। वहीं शनिवार को नगला बेल के प्राथमिक विद्यालय और रविवार को उपकेंद्र अमानाबाद पर वैक्सीनेशन होगा। यह जानकारी सीएचसी अधीक्षक डा. राजवीर सिंह ने दी है। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष चुने गए होतम सिंह चौहान

जागरण टीम, आगरा। खेरागढ़ में कांग्रेस तहसील स्तरीय कमेटी ने होतम सिह चौहान को नगर अध्यक्ष पद बनाया है। उनके मनोनयन पर ओमप्रकाश सिकरवार, मलूक चंद बघेल, भगीरथ सिंह, मुरारीलाल, भुल्ला त्यागी, गणपति दिवाकर ने हर्ष जताया है।

Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.