![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/04_06_2021-murder_21705997.jpg)
RGA news
किशोरी ने शादी से इन्कार किया तो गला दबाकर हत्या की और फिर शव के साथ दुष्कर्म किया।
प्रयागराज पुलिस ने किशोरी की हत्या का सनसनीखेज राजफाश किया है। पुलिस ने कहा कि आरोपित एकतरफा प्रेम करता था। किशोरी ने शादी से इन्कार किया तो उसने दुष्कर्म की कोशिश की। असफल होने पर गला दबाकर मार डाला। फिर शव के साथ दुष्कर्म कर उसे तालाब में फेंक दिया।
प्रयागराज,उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के कोरांव थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते दिनों हुई किशोरी की हत्या का सनसनीखेज राजफाश हुआ है। गुरुवार को पुलिस ने दावा किया कि मृतक किशोरी के भाई के साले ने ही वारदात को अंजाम दिया है। आरोपित एकतरफा प्रेम करता था, किशोरी ने शादी से इन्कार किया तो उसने दुष्कर्म की कोशिश की। असफल होने पर गला दबाकर मार डाला। फिर शव के साथ दुष्कर्म कर उसे तालाब में फेंक दिया। कोरांव थाने की पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर इस घटना का पर्दाफाश किया है।
भाभी के मायके में गई थी शादी समारोह में
प्रयागराज जिले के खीरी थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट की छात्रा अपने स्वजन के साथ मेजा इलाके के डाबर गांव में रहती थी। 30 मई को वह बड़े भाई की पत्नी यानी अपनी भाभी प्रतिभा के साथ कोरांव क्षेत्र उनके मायके स्थिगई थी। दूसरे रोज 31 मई की रात घर में आयोजित संगीत कार्यक्रम में डांस पार्टी के बाद वह लापता हो गई थी। बुधवार सुबह उसका शव गांव स्थित तालाब में मिला था। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई।
पुलिस ने लिया भाई के साले को हिरासत में तो कुबूला गुनाह
पुलिस ने गुरुवार को रोहिणी कुशवाहा निवासी भैसोड को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह किशोरी से प्रेम करता था। हालांकि, किशोरी उससे कतई कोई लगाव नहीं रखती थी। जब वह घर में शादी के मौके पर आयोजित संगीत संध्या में डांस कर रही थी तभी उसने इशारा कर उसे तालाब के पास बुलाया। वह घर से निकल कर तालाब के निकट पहुंची तो रोहिणी ने उस पर उसके साथ शादी करने के लिए जोर डाला। पुलिस का कहना है कि किशोरी ने जब इन्कार किया तो रोहिणी आक्रोशित हो गया।
इसके बाद आरोपित रोहिणी किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। किशोरी उसे धक्का देकर भागने लगी तो उसे पकड़ लिया और भेद खुलने के डर से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिसवाले भी यह जानकर सन्न रह गए कि कातिल ने शव के साथ दुष्कर्म भी किया। फिर लडकी के शव को तालाब में फेंकने के बाद पत्थर रख दिया ताकि लाश पानी में ऊपर नहीं आ सके।
मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल से लगा सुराग
एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि कॉल डिटेल्स और हत्या वाली जगह पर रोहिणी की लोकेशन पता चलने के बाद यह तय हो गया था कि उसी ने हत्या की है। हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसे जेल भेज दिया गया है।