ससुराल से बेटी का आया फोन... एक घंटे बाद पहुंचे पिता तो देखा बरामदे में पड़ा था शव; तीन पर मुकदमा

harshita's picture

RGA news

सहारनपुर में विवाहिता की संदिग्‍ध परिस्थिति में मौत।

गंगोह क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्‍ध परीस्थिति में मौत हो गई। पिता ने बताया कि उसके पास रात में ही बेटी ने ससुराल से फोन किया था। जिसके बाद वह एक घंटे के अंदर ही पहुंचे तो उसकी बेटी की मौत हो गई थी।

सहारनपुर, जनपद के गंगोह क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्‍ध परीस्थिति में मौत हो गई। इस घटना से स्‍वजन में कोहराम मच गया। पिता ने बताया कि उसके पास रात में ही बेटी ने उन्‍हें ससुराल से ही फोन किया था। जिसके बाद वह एक घंटे के अंदर ही पास के ही गांव में पहुंच गए। जब वे वहां पहुंचे तो बरामदे में बेटी का शव पड़ा था। जिसके बाद उसने पुलिस को इस घटना की सूचना देते हुए ससुरालियों पर आरोप लगाया कि विवाहिता की संदिग्‍ध परिस्थिति में मौत नहीं बल्कि दहेज के लिए हत्‍या की गई है। स्‍वजन ने कहा कि ससुरालिए कई बार दहेज के लिए उसका उत्‍पीड़न भी कर चुके थे। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गंगोह के नजदीक गांव उम्मेद गढ़ में गुरुवार की रात एक विवाहिता मौत हो गई। गांव सुखेड़ी निवासी जलेंद्र पुत्र मोहल्लू ने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि उसने अपनी पुत्री नेहा का विवाह इसी वर्ष 14 जनवरी को उम्मेद गढ़ निवासी अंकित पुत्र प्रमोद के साथ किया था। शादी के कुछ समय बाद से ही पति अंकित, ससुर प्रमोद व सास ऊषा द्वारा नेहा का दहेज के लिए उत्पीडऩ कर रहा था। पिता का कहना है कि पुत्री के कहने पर उसने नेहा के ससुराल वालों को एक लाख नकद दे दिए। उसके ससुराल वाले इस पर भी संतुष्ट नहीं हुए और उसका लगातार उत्पीडऩ करते रहे। आरोप है कि सास, ससुर व पति ने मिलकर विवाहिता की हत्‍या कर दी है।

पिता के पास रात में आया था बेटी का फोन

गुरुवार रात करीब 9 बजे उसकी पुत्री का फोन आया कि ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। फोन सुनने के बाद पिता ने ससुरालियों से बात करनी चाही पर बात नहीं हो पाई। फिर वह बेटी के ससुराल के लिए निकल पड़ा। जब वह उसकी ससुराल पहुंचा तो बेटी का शव बरामदे में पड़ा हुआ था। जिसके बाद पिता चीख-चीखकर रोने लगा और पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच- पड़ताल के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.