उत्तर प्रदेश से कुछ सीख लो सरकार, चालू करा दो व्यापार

harshita's picture

RGA news

उत्तर प्रदेश से कुछ सीख लो सरकार, चालू करा दो व्यापार

सितारगंज में बंद पड़े बाजार से परेशान व्यापारियों ने शुक्रवार को मुख्य चौराहे पर ताली थाली बजाकर सरकार के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की।

 सितारगंज/किच्छा : बंद पड़े बाजार से परेशान व्यापारियों ने शुक्रवार को मुख्य चौराहे पर ताली थाली बजाकर सरकार के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की। साथ ही उत्तर प्रदेश से सीख लेते हुए कुछ शर्तो के साथ बाजार खोलने की मांग की।

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव गुप्ता की अगुवाई में व्यापारियों ने शुक्रवार को सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अध्यक्ष राजीव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में संक्रमण कम होने पर व्यापारियों को छूट दी गई है। उत्तराखंड सरकार उत्तर प्रदेश से भी कुछ सीख नहीं ले पा रही है। अगर सरकार व्यापारियों के हितों की सोचते हुए बाजार खोलने की अनुमति नहीं दी तो व्यापारी आगामी कार्यक्रम में भैंस के आगे बीन बजाकर अपनी नाराजगी व्यक्त करेंगे। राजीव ने सरकार पर व्यापारियों की समस्या को अनदेखी का आरोप लगाया। विरोध जताने वालों में महामंत्री मनीष किनरा, कोषाध्यक्ष दीपेंद्र सिघल, वरिष्ठ समाजसेवी राम नगीना, संगठन मंत्री सोनू माटा, मीडिया प्रभारी शिवम साहू, उपाध्यक्ष असलम चौधरी, अमित जिदल, ताबीर मालिक, यूथ कांग्रेस के विधानभा अध्यक्ष संदीप बावा शामिल थे। महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरी आप

जासं, किच्छा : आम आदमी पार्टी ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया।

शुक्रवार दोपहर महंगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता महाराणा प्रताप चौक पर एकत्र हुए। उन्होंने बढ़ती महंगाई के लिए सरकार की गलत नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कहा केंद्र में बैठी सरकार आम आदमी पर महंगाई का बोझ बढ़ा रही है। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौक से लेकर दीनदयाल चौक तक मौन रहते हुए पैदल मार्च किया। बाद में दीनदयाल चौक पर घेरा बनाकर विरोध प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर कर अपना आक्रोश प्रकट किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान सोनू गुप्ता, जनार्दन सिंह, कुलवंत सिंह, जावेद मलिक, दिनेश यादव, संजीव कुमार पांडे, ईशान अल्वी, मुख्तयार सिंह, नासिर हुसैन, वाजिद अली, जीशान, नदीम, मनोज शाही मौजूद थे।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.