यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, बोले- सैफई खानदान के कारनामे नहीं भूली जनता

harshita's picture

RGA news

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने निशाना साधा है।

यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हो या संघ के स्वयंसेवक कोरोना काल में जनता के बीच रहकर उनके सुख दुख के साझीदार हो रहे हैं। वहीं विपक्ष के प्राइवेट लिमिटेड पार्टियों के सीईओ अपने घरों में रहकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे 

लखनऊ उत्तर प्रदेश में कोरोना काल में राहत कार्य और टीकाकरण को लेकर लगातार टिप्पणी कर रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने निशाना साधा। सपा शासनकाल की खामियां स्मरण कराते हुए उन्होंने कहा कि जनता सैफई खानदान के कारनामों को नहीं भूली है। जनता ने देखा है कि कैसे पूरे प्रदेश को लूटा गया था? अपराध, अराजकता, भ्रष्टाचार और गुंडाराज का बोलबाला था?

यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हो या संघ के स्वयंसेवक कोरोना काल में जनता के बीच रहकर उनके सुख दुख के साझीदार हो रहे हैं। वहीं, विपक्ष के प्राइवेट लिमिटेड पार्टियों के सीईओ अपने घरों में रहकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और राजनीति सेवा का माध्यम है। जनता के बीच रहना, अभियानों, कार्यक्रम की समीक्षा एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है, लेकिन जिनका परिवार ही पार्टी है, वो कुर्सी के लिए पिता और चाचा का अपमान कर सकते हैं। उनसे संगठनात्मक ज्ञान की अपेक्षा करना बेमानी है।

यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने योगी सरकार के सुशासन व अपराधमुक्त व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया को जनता के द्वार सरकार और संगठन का पहुंचना सुहा नहीं रहा है क्योंकि वह खुद मुख्यमंत्री रहने के दौरान लंदन की सैर करते रहे। जनसरोकार की राजनीति से उनका कभी लेना-देना नहीं रहा।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रदेश में सबको नि:शुल्क कोविड का टीका लग रहा है। अच्छा होता कि विपक्ष इस आपदा की घड़ी में जनता की मदद में हाथ बंटाता, लेकिन उसे बाधा पहुंचाने से ही फुर्सत नहीं है। जनता ने विपक्ष को 2022 में भी इनके महलों के रोशनदानों तक ही सीमित करने का मन बना लिया है।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.