RGA news
संपत्ति के विवाद में बुजुर्ग ने चंबल नदी में लगाई छलांग, मौत
पिनाहट के मुहल्ला मार का मामला बेटों में संपत्ति के बंटवारे को लेकर था विवाद
आगरा। बेटों के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद के बाद बुजुर्ग ने चंबल नदी में छलांग लगा दी। पुलिस और गोताखोरों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को आधा किलोमीटर दूर से बरामद किया
पिनाहट कस्बे के मुहल्ला मार निवासी 65 वर्षीय सत्यप्रकाश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रहे थे। उनके चार बेटों अशोक, पंकज, रवि और राहुल के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि शनिवार को पिता व पुत्रों के बीच बंटवारे को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद सत्यप्रकाश सुबह 10 बजे घर से निकल गए। दोपहर बाद तीन बजे तक घर नहीं पहुंचे तो स्वजन ने उनकी तलाश शुरू की। उन्हें चंबल नदी के किनारे उनके कपड़े व जूते दिखाई दिए। सूचना पर पिनाहट पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश कराई। पुलिस के मुताबिक दो घंटे बाद शव बरामद कर लिया गया। अछनेरा के मजदूर की बिहार में मौत, स्वजन में कोहराम
आगरा। मजदूर की बिहार में हादसे में मौत हो गई। जानकारी पर स्वजन में कोहराम मच गया। अछनेरा के गांव मांगरौल जाट निवासी कैलाशी राम (46) पुत्र रामचंदी राम बिहार राज्य के कटिहार में थ्रेसर पर मजदूरी करते थे। शनिवार सुबह काम के दौरान थ्रेसर की चपेट में आकर वे घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने मजदूर के स्वजनों को मुआवजा देने की मांग की है। पत्नी को लेने गए युवक को ससुरालीजनों ने पीटा
जागरण टीम, आगरा। ससुराल में रह रही पत्नी को लेने पहुंचे युवक के साथ ससुरालीजनों ने मारपीट कर दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। अछनेरा के बाटी गांव निवासी विनोद भड़ीरी में स्थित अपनी ससुराल में पत्नी को लेने गया था। आरोप है कि ससुरालीजनों ने बेटी को भेजने से इन्कार कर दिया। इस पर उनमें विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान ससुरालीजनों ने विनोद से मारपीट कर दी। पुलिस ने घायल विनोद का मेडिकल परीक्षण कराया है।